Khatu Shyam Mela 2025: सीकर। बाबा खाटू श्याम का लक्खी मेला 28 फरवरी से शुरू होने वाला है, जो 12 दिन तक चलेगा। मेले की तैयारियां जोरशोर से चल रही है। खास बात ये है कि इस बार श्याम श्रद्धालुओं के लिए 17 किलोमीटर पैदल निशान मार्ग में श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से कारपेट बिछाया जा रहा है, ताकि भक्तों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।