1. श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए क्यूआर कोड होगा जारी।
2. रींगस से खाटू तक बिछाया जाएगा कारपेट।
3. भंडारों का समय तय रहेगा।
4. 14 लाइन से ही कराए जाएंगे बाबा के दर्शन।
5. 4 लाइन कबूतर चौक, 2 लाइन गुवाड़ चौक और 8 लाइन मेन एग्जिट से लगेंगी।
6. प्लान ए के अलावा प्लान बी और प्लान सी की भी तैयारी।
7. व्यापारियों के लिए जारी किया जाएगा पास।
8. मेले में चार जोन के हिसाब से ई-रिक्शा के रूट निर्धारित होंगे और पास से ही एंट्री मिलेगी।
9. इमरजेंसी के समय मरीज को प्राथमिक ट्रिटमेंट के लिए सभी सेक्टर में मेडिकल व मोबाइल यूनिट रहेंगी।
10. सीकर-रींगस रोड पर मंडा मोड़ के आसपास रहेगी पार्किंग व्यवस्था।