5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला कांस्टेबल ने पार्षद और उसके दो बेटों पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार

सीकर. लोकसभा चुनाव में मतदान के दौरान शहर में स्थित दो बूथों पर महिला बीएलओ व महिला कांस्टेबल के साथ अभ्रद व्यवहार करने के मामले सामने आए।
2 min read
Google source verification
sikar news.sikar crime news. sikar today news.

महिला कांस्टेबल ने कहा पार्षद और उसके दो बेटों पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार


सीकर. लोकसभा चुनाव में मतदान के दौरान शहर में स्थित दो बूथों पर महिला बीएलओ व महिला कांस्टेबल के साथ अभ्रद व्यवहार करने के मामले सामने आए। जिसमें महिला बीएलओ कविता ने एक पूर्व विधायक पर उसके साथ अभ्रदता के आरोप लगाए हैं। जबकि महिला कांस्टेबल ने रिपोर्ट दी है पुलिस के उच्च अधिकारियों के सामने पार्षद व उसके दोनों लड़कों ने उसे गालियां दी और उसका हाथ पकड़ लिया था। जिस पर पुलिस ने वर्तमान पार्षद सहित उसके दोनों लड़कों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया है। उद्योग नगर थानाधिकारी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि महिला कांस्टेबल सरोज ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उसका कहना है कि मतदान के दौरान वह एसएसटी में शामिल थी। इस दौरान जब टीम के साथ नर्सिंग कॉलेज स्थित मतदान बूथ पर पहुंची तो यहां पार्षद हरिराम भडिय़ा मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रभावित कर रहा था। इसको जब रोका गया तो वह गाली-गलौच करने लगा।
इसके दोनों लड़के भी उसके साथ दुव्र्यहार करने लगे। जिसकी सूचना उच्च अधिकारियों को देने पर वे भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन, उनकी मौजूदगी के दौरान भी आरोपी महिला कांस्टेबल को गाली देते रहे। इस पर वर्तमान पार्षद हरिराम भडिय़ा व उसके दोनों लड़के अमित व राहुल को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

बरामद हुई पर्चियां व आइडी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान पार्षद के पास मतदान की पर्चियां और कई लोगों की आइडी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि ऐसे में फर्जी मतदान की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। इधर, कांस्टेबल का आरोप था कि आरोपी शराब के नशे में भी था।

भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता हुए आमने-सामने
सीकर. चुनाव के दौरान मोचीवाड़ा में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने हो जाने पर पुलिस ने एक गाड़ी को जब्त कर लिया और कइयों को हिरासत में ले लिया। हालांकि पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें वापस छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि मोचीवाड़ा में फर्जी मतदान हो रहा है। जिसको रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और भीड़ को तितर-बितर किया। इस दौरान मौके पर मौजूद मिले पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उनके वाहन भी जब्त कर लिए। हालांकि पुलिस की इस कार्यवाही का एक पार्टी के बड़े पदाधिकारी ने विरोध भी जताया। लेकिन बावजूद इसके पुलिस आपस में उलझ रहे लोगों को गाड़ी में डालकर थाने ले गई।