5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दहेज के लोभियों ने किया ये काम तो दंग रह गए सब

दो दिन पहले ही पीहर से आई विवाहिता ने की थी आत्महत्या
2 min read
Google source verification
sikar local news

दहेज के लोभियों ने किया ये काम तो दंग रह गए सब


पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज

नीमकाथाना. इलाके के भगोठ गांव में शनिवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने के मामले में रविवार को महिला के पीहर पक्ष ने सदर थाना में दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सदर थानाधिकारी उदय सिंह ने बताया कि शिथल गुढ़ा निवासी मृतका के पिता सुभाषचंद ने रिपोर्ट दी है कि उसकी बेटी को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने जहर देकर मार दिया। रिपोर्ट में मृतका के पति,सास,ससुर व देवर के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। रविवार को सुबह राजकीय कपिल अस्पताल के मुर्दाघर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोपहर तक मृतका के पीहर व ससुराल पक्ष के लोगों के बीच आपस में विवाद चलता रहा। समाज के प्रमुख लोग दोनों पक्षों को समझाते रहे, लेकिन मामले में राजीनाम नहीं हो पाया। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतका घटना के दो दिन पहले ही पीहर से आई थी। उसके एक बच्चा है।
मिट्टी का ढावा ढहने से युवक की मौत
नीमकाथाना. समीपवर्ती गांव सराय में रविवार को सुबह मिट्टी का ढावा ढहने से युवक मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार दिलीप पुत्र रामचंद्र जाट (२२) सुबह अपने साथियों के साथ खेत से मिट्टी लेने के लिए गया था। मिट्टी खोदते समय अचानक ऊपर से ढावा ढह गया, जिससे वह मिट्टी के नीचे दब गया। मिट्टी में दबे युवक को उसके साथियों ने निकालने की खूब कोशिश की, मगर वह निकल नहीं पाया। सूचना से मौके पर पहुुंची लोगों की भीड़ ने युवक को बड़ी मुश्किल से निकाल कर राजकीय कपिल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित
कर दिया।