7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान की इस हॉट सीट पर दो दिग्गज नेताओं के बीच होगा कड़ा मुकाबला, इस वजह से टिकी है सबकी निगाहें

Rajasthan Election 2023: राजस्थान के सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ सीट राजस्थान की चर्चित सीटों में शुमार हैं। यहां से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा चुनावी मैदान में है।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

kamlesh sharma

Oct 25, 2023

Laxmangarh Hot Seat Election 2023 Govind Singh Dotasra and Subhash Maharia

Rajasthan election 2023 राजस्थान के सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ सीट राजस्थान की चर्चित सीटों में शुमार हैं। यहां से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा चुनावी मैदान में है। वहीं भाजपा ने पहली सूची में यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री और पिछले दिनों कांग्रेस से घर वापसी करने वाले सुभाष महरिया को उम्मीदवार घोषित किया है। दोनों ही अपनी-अपनी पार्टियों के कद्दावर नेता हैं।

सीट का इतिहास
लक्ष्मणगढ़ सीट इस वजह से है हॉट
इस सीट पर जीत की शुरुआत का रेकॉर्ड भी कांग्रेस के नाम है। 1952 के चुनाव में नारायणलाल ने जीत हासिल की थी। अगले चुनाव में गठबंधन हुआ तो केएलपी के बलबीर सिंह ने चुनाव जीता था। 2018 के चुनाव में जीतने पर सरकार ने डोटासरा को शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी दी थी। यह दूसरा मौका है जब कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा और भाजपा के सुभाष महरिया 2013 के बाद फिर आमने-सामने होंगे। इस सीट पर सबसे ज्यादा समय कब्जा कांग्रेस का ही रहा है।

भाजपा के लिए रही चुनौती
लक्ष्मणगढ़ सीट हमेशा से भाजपा के लिए चुनौती रही है। 2003 के चुनाव में भाजपा के केशदेव ने इस सीट से जीत हासिल की थी। 2008 के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश जोशी व गोविंद सिंह डोटासरा के बीच बेहद कांटे की टक्कर रही। पहला चुनाव डोटासरा ने मात्र 34 मतों से जीता था। 2013 के चुनाव में डोटासरा ने भाजपा के सुभाष महिरया दस हजार 723 मतों से चुनाव हारे थे। 2018 के चुनाव में डोटासरा ने 22052 मतों से जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की इस सीट पर पूर्व IAS और IPS के बीच होगा मुकाबला, जानें सियासी गणित

जातीय समीकरण
जाट समुदाय के मतदाता हैं सर्वाधिक
इस विधानसभा क्षेत्र में पौने तीन लाख से अधिक मतदाता हैं। इनमें लगभग 80 हजार जाट, 35 हजार मुस्लिम, 50 हजार दलित, 45 हजार मूल ओबीसी, 35 हजार ब्राह्मण, 30 हजार राजपूत व लगभग 2500 महाजन मतदाता हैं। कांग्रेस ने पिछले तीन चुनाव में जाट चेहरे पर ही दांव खेला और सफल भी रही। वहीं भाजपा ने पिछले चुनाव में ब्राह्मण चेहरे को प्रत्याशी बनाया था। इससे पहले भाजपा ने भी जाट को टिकट दिया था। इस बाद फिर कांग्रेस की तरह भाजपा ने जाट प्रत्याशी उतारा है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में यह सीट बनी हॉट सीट, ये दो दिग्गज नेता आमने-सामने, मुकाबला बना रोचक

क्षेत्र में विकासः सड़क, अस्पताल पर खर्च
पांच साल के दौरान लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कई कार्य हुए हैं। जिला अस्पताल, नेचर पार्क, राजकीय महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ व नेछवा, स्काउट स्कूल, नेछवा, स्काउट स्कूल, नेछवा उपखंड, नई पंचायत समिति, 29 जीएसएस, 40 अंग्रेजी माध्यम स्कूल, 1100 किलोमीटर सड़क व चार खेल स्टेडियम सहित अन्य कार्य हुए हैं। इस बार विधानसभा क्षेत्र में विधायक कोटे के अलावा 1800 करोड़ रुपए के काम हुए हैं। धार्मिक स्थलों पर भी खर्च हुआ।