
PM Modi की सुरक्षा में सामने आई बड़ी चूक, मचा हड़कंप
सीकर।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी Pm Narendra Modi Sikar Visit शुक्रवार को सीकर दौरे पर थे। यहां भाजपा प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती के समर्थन में खेल स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान लंबा-चौड़ा जाब्ता होने के बावजूद पीएम की सुरक्षा में चूक देखने को मिली। जिला स्टेडियम में प्रवेश द्वार से जब पुलिस ने भीड़ को अंदर घुसने से रोक दिया तो वे लोग स्टेडियम की दीवार फांदकर अंदर आ गए। जबकि पुलिस जाब्ता मुख्य द्वारों पर चौकसी बरतता रहा। हालांकि सभा के लिए प्रवेश पाने खातिर कइयों की पुलिस से झड़प भी हुई। लेकिन, समझाइश के बाद मामले को शांत कर दिया गया।
फेंकते रहे बोतल
कार्यक्रम के दौरान लोग पानी की बोतलें फेंकते रहे। इनमें कुछ बोतल महिलाओं के लिए बनी विंग में भी आकर गिरी। कुछ पुलिस कर्मियों पर आने से उन्होंने बाद में बोतले उछाल वाले युवाओं को रोक दिया।
कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
जहां मलाई, वहां कांग्रेस
मोदी ने कहा कि जहां मलाई होती है वहां कांग्रेस के नेता पहुंच जाते है। देश के सैनिकों ने एक स्मारक और वन-रैंक-वन पेंशन की मांग की लेकिन कांग्रेस वर्षो तक अनसुना करती रही। लेकिन भाजपा ने एक झटके में सैनिकों के खातों में 35 हजार करोड़ रुपए डलवाकर वर्षो पुरानी मांग पूरी कर दी।
किस मुद्दे पर क्या बोले
महंगाई: कांग्रेस का यह इतिहास रहा है जब भी कांग्रेस की सरका आई तो देश में महंगाई बढ़ी है। एनडीए सरकार ने खाद्य पदाथो से लेकर दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमतों को कन्ट्रोल में रखा है।
किसान: किसानों के लिए पेंशन योजना शुरू की है।
युवा: स्टार्टअप के जरिए देश का युवा आगे बढ़ रहा है। कक्षा छठी क्लास से ही छात्रवृत्ति दी जा रही है। ए’युकेशन लोन पर कांग्रेस के समय ब्याज दर 15 प्रतिशत हुआ करती थी, जिसे हमने घटाकर 11 फीसदी कर दिया।
पानी: पानी की कीमत राजस्थान से ’यादा कौन जानता है। जब कांग्रेस में यूपीए की सरकार थी तो रा’यों को आपस में पानी के बंटवारे को लेकर झगड़ा कराती रहती थी। तब गुजरात सरकार कांग्रेस की छाती पर खड़ी होकर नर्बदा का पानी लेकर आए। अब रा’यों में पानी को लेकर कोई झगड़ा नहीं है। अगली बार सरकार बनी पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोककर हिन्दुस्तान के खेतों में दिया जाएगा।
आवास: 2022 तक ऐसा कोई भी परिवार नहीं होगा जिसके पास खुद का आवास नहीं होगा।
व्यापारी-कर्मचारी:पांच लाख रुपए तक की आय को इनकम टैक्स फ्री किया, इससे मध्यम वर्ग को काफी राहत मिली है।
Read More :
Updated on:
04 May 2019 07:10 pm
Published on:
04 May 2019 01:00 pm
