
Loot on Fatehpur Mandawa Road SIkar
फतेहपुर. मंडावा मार्ग पर बलोद बड़ी व सदिनसर गांव के बीच एक कार में सवार होकर आ रहे तीन युवकों से कार सवारों ने पिस्टल की नोंक पर लूट कर ली। पैसे व मोबाइल लूटने के बाद भागते हुए लुटेरों ने कार के टायरों पर चाकू मार गए। एक घंटे बाद पीडि़त जैसे तैसे कर सदर थाना पहुंचे व घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। जानकारी के अनुसार चिड़ावा के पास स्थित मंड्रेला निवासी हारून रसीद, सद्दाम हुसैन व नासिर हुसैन आरजे 14 यूए 4409 नबर की कार से फतेहपुर आ रहे थे।
इसी दौरान मंडावा की साइड से दिल्ली नंबर की एक कार आई व उनकी कार के आगे लगा दी। गाड़ी से पांच छह युवक उतरे व कार सवारों के साथ मारपीट करने लगे व गली गलौच करने लग गए। इस दौरान लुटेरों ने विरोध करने पर कनपटी पर पिस्टल लगा दी। बाद में हारून की जेब मे रखे 5 हजार रुपए छीन लिए। लुटेरों ने एक युवक से मोबाइल छीन लिया व इसके बाद एक अन्य युवक का जेब फाडकऱ उसमें रखा मोबाइल निकाल लिया।
इसके बाद गाड़ी के चालक साइड के आगे के टायर को चाकू से काट दिया। पीडि़तों के अनुसार लुटेरे वापस मंडावा की तरफ भाग गए। भागते समय लुटेरों न फोन से दो सिम निकल कर फोन फेंक दिया व एक अन्य फोन से बैटरी व सिम निकाल कर के गए व फोन तोड़ दिया। करीब 10 से 15 मिनट तक आरोपी वारदात को अंजाम देते रहे इस दौरान कोई भी गाड़ी व व्यक्ति वहा नहीं पहुचे। देर रात तक पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा।
हरियाणा की भाषा बोल रहे थे लूटेरे
पीडि़त युवकों का कहना है कि आरोपियों में से कुछ 30 से 35 वर्ष के थे व कुछ 20 से 25 वर्ष की उम्र के लग रहे थे। आरोपी हरियाणवी भाषा बोल रहे थे। आरोपियों ने मुंह ढक नहीं रखा था। इनमे से तीन युवकों के पास पिस्टल थी।
Updated on:
29 Sept 2018 04:38 pm
Published on:
29 Sept 2018 11:33 am
