5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर में हथियारबंद लुटेरों ने व्यापारी को लूटा

https://www.patrika.com/sikar-news/
2 min read
Google source verification
sikar loot

loot in sikar

सीकर. बंदूक के बल पर जिले में लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। पाटन इलाके में बैंक लूट के बाद शुक्रवार देर रात बदमाशों ने अजीतगढ़ में बंदूक दिखाकर व्यापारी को लूट लिया। बदमाशों ने व्यापारी के साथ मारपीट भी की। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कराई, लेकिन देर रात तक आरोपितों का कोई सुराग नहीं लगा है।

शुक्रवार रात को मुख्य बाजार में व्यापारी संजय परवाल व विजय परवाल अपनी दुकान पर बही-खाते का काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक हथियारों से लैस तीन जने दुकान पर आ धमके। इनमें से एक जना बाइक पर खड़ा हो गया। वहीं दो बदमाशों ने व्यापारियों के साथ मारपीट कर रुपए लूट ले गए।

व्यापारियों के शोर-शराबे की आवाज सुनकर इलाके के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। व्यापारियों ने बताया कि बदमाशों ने हाथों में बंदूक ले रखी थी। अजीतगढ़ थानाधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया कि व्यापारी ने 32 हजार की लूट की बात सामने आई है। लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ है।

स्थानीय भाषा में कर रहे थे बातचीत
व्यापारियों ने बताया कि लुटेरे स्थानीय भाषा में बातचीत कर रहे थे। लुटेरों ने दुकान में प्रवेश तो साधारण तरीके से ही किया, लेकिन बाद में बंदूक निकाल ली। पुलिस लुटेरों के हुलिया के आधार पर भी विभिन्न स्थानों पर दबिश देने की तैयारी में है। जगह-जगह नाकाबंदी की जा रही है।


बच्चों के खेलने वाली बंदूक
अजीतगढ़ थानाधिकारी ने बताया कि व्यापारी से लूट करने वालों के पास असली बंदूक नहीं थी। उन्होंने बच्चों के खिलौनी वाली बंदूक से ही व्यापारी को धमकाया। संभावना है कि स्थानीय बदमाशों ने रैकी के बाद घटना को अंजाम दिया हो। स्थानीय मुख्य बाजार शाम को जल्दी ही बंद हो जाता है। ऐसे में उन्होंने इसका फायदा उठाते हुए घटना को अंजाम दिया है।