4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुजुर्ग दंपति पर एक साथ टूट पड़े 6-7 बदमाश, रहम की भीख मांगते रहे दोनों, लेकिन बदमाशों ने कर दी हैवानियत की हद पार

बुजुर्ग दंपती को पिस्तौल दिखाकर उनके साथ मारपीट और हाथ-पैर बांधकर लाखों रुपए की नकदी सहित सोने-चांदी गहने लूट ले जाने का मामला सामने आया है।
3 min read
Google source verification
बुजुर्ग दंपती को पिस्तौल दिखाकर उनके साथ मारपीट और हाथ-पैर बांधकर लाखों रुपए की नकदी सहित सोने-चांदी गहने लूट ले जाने का मामला सामने आया है।

बुजुर्ग दंपति पर एक साथ टूट पड़े 6-7 बदमाश, रहम की भीख मांगते रहे दोनों लेकिन बदमाशों ने कर दी हैवानियत की हद पार

सीकर.खंडेला.

बुजुर्ग दंपती को पिस्तौल दिखाकर उनके साथ मारपीट और हाथ-पैर बांधकर लाखों रुपए की नकदी सहित सोने-चांदी गहने लूट ले जाने का मामला सामने आया है। इससे पहले रात के अंधेरे में घर में घुसे छह नकाबपोश लूटेरों ने कृषि महाविद्यालय के प्रोफेसर के माता-पिता को बंदी बनाया और 76 साल के बुजुर्ग को नीचे गिराकर उसके ऊपर बैठ गए। घंटेभर रुककर वारदात को अंजाम दिया और जाते समय दोनों को कमरे में बंद कर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार नया कुंआ तन दुलथाना ग्राम पंचायत पुजारी का बास में सोमवार रात को बुजुर्ग रामनाथ व उसकी पत्नी गोरा देवी अपनी हवेली में सो रहे थे। इस दौरान कार में सवार होकर आए छह-सात नकाबपोश लूटेरे आए और बैठक में सो रहे 76 साल के बुजुर्ग रामनाथ को नीचे जमीन पर गिराकर उसको दबोच कर बैठ गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। चीखने की आवाज सुनकर हवेली के बरामदे में सो रही उसकी पत्नी गोरा देवी ने दरवाजा खोला तो बाकी के नकाबपोशों ने उसको भी दबोच लिया और घसीटते हुए उसे हवेली के अंदर ले गए। इसके बाद उन्होंने हवेली में रखी नकदी और गहनों के बारे में पूछकर कमरों की चाबी मांगी। नहीं देने पर बदमाश दोनों के साथ मारपीट करने लगे। इनमें एक ने पिस्तोल तो दूसरे लूटेरे ने बड़ा चाकू व सरिया दिखाकर दोनों को जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे उन्होंने चाबी के बारे में बता दिया। इसके बाद बदमाशों ने मिलकर दोनों के हाथ-पैर बांध दिए और कमरा में बंद कर बाहर कुंडी लगा दी। इसके बाद लूटेरों ने आठों कमरों की तलाशी ली और उनमें रखी आलमारी, संदूक व बेड आदि को खंगाल कर उनमें रखे सोने चांदी के जेवरात व एक लाख रुपए नकद लेकर फरार हो गए। मारपीट के दौरान रामनाथ बेहोश हो गया था। जबकि गोरा देवी ने जैसे-तैसे अपने बंधे हाथ-पैर खोले और बाहर से बंद दरवाजे के प्लास से बोल्ट खोलकर बाहर निकली। चिल्लाने पर पास खलियान की रखवाली कर रहा गोपीराम दौड़ कर आया और घटना का पता चलने पर उसने इसकी सूचना गांव के लोगों को दी। इसके बाद बेहोश रामनाथ को उपचार के लिए 108 की मदद से सीकर एसके अस्पताल भिजवा दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंची।बुजुर्ग दंपती के अनुसार लूटेरों की उम्र 25 से 30 साल के बीच की थी और सभी स्थानीय भाषा बोल रहे थे। जो डकैती कर हवेली में रखे दो सोने के हार, सोने के चूड़े, रखड़ी, सोने की चेन, दो अंगूठी, चांदी के कड़े, बाजूबंद, हसली, दो जोड़ी पाजेब, बोरला सहित करीब एक लाख रुपए की नकद लूट ले गए।


डकैती से पहले काटी बिजली
घायल रामनाथ ने बताया कि घटना रात 11 से एक बजे की है। मैं हार्ट व दमे की दवा लेकर सोया ही था कि तीन-चार लूटेरों ने उसे नीचे गिरा दिया और इसके बाद दबोचकर उसके ऊपर बैठ गए। इससे पहले हवेली में घुसते ही उन्होंने बिजली की लाइन काट दी थी। ताकि अंधेरे में उनकी पहचान उजागर नहीं हो। हालांकि सबने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। मैने संघर्ष भी किया लेकिन, इसके बाद मारपीट में वह बेहोश हो गया था।


पद चिन्ह मिले, तलाश जारी
वारदात के बाद खंडेला थानाधिकारी उमाशंकर व सीओ नीमकाथाना रामावतार सोनी मौके पर पहुंचे। लूट की वारदात रात को आए अधंड़ व बारिश के बाद की गई है। जिसके कारण लूटेरों के पदचिन्ह जमीन पर बन गए। जिनके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मुख्य रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


एक बेटा प्रोफेसर तो दूसरा कंपाउंडर, रहते हैं अकेले
बुजुर्ग दंपती हवेली में अकेले रहते हैं इनके दोनों बेटों में एक हरफूल ङ्क्षसह कृषि महाविद्यालय में प्रोफेसर है और दूसरा बनवारीलाल कंपाउंडर है। सरकारी नौकरी होने के कारण दोनों गांव से बाहर रहते हैं। अवकाश के दिन शनिवार या रविवार को यहां आते हैं। जबकि मारपीट में घायल रामनाथ सेवानिवृत्त शिक्षक है। पुलिस को शक है कि वारदात से पहले लूटेरों ने रैकी की है। इनको पता था कि सोमवार को हवेली में दोनों बुजुर्ग दंपती अकेले हैं।