4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SIKAR : शादीशुदा युवक व अविवाहित युवती की LOVE STORY का हुआ बेहद खौफनाक THE END

www.patrika.com/sikar-news/
2 min read
Google source verification
Sikar Girl Boy Suicide

sikar love story

नीमकाथाना. रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह एक प्रेमी युगल ने टे्रन के सामने कूद कर जान दे दी। दोनों पिछले चार दिन से साथ थे। युवती चार दिन पहले घर से निकली थी। प्लेटफार्म पर घूमने आए लोगों ने दोनों के शव देखे तो पुलिस को सूचना दी। जीआरपी थाना पुलिस ने दोनों शवों के पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच की जा रही है।


जानकारी के मुताबिक सुबह स्टेशन पर घूमने आए लोगों ने दो शव पड़े देखे थे। लोगों ने स्टेशन मास्टर को बताया। सूचना पर जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच की तो उनके पास मिले कागजातों के आधार पर शवों की शिनाख्त हो पाई। उनकी शिनाख्त लाखनी सीकर निवासी सीमा मीणा व झुंझुनूं के सोटवारा गांव के रहने वाले पवन कुमार मीणा के रूप में हुई। पुलिस ने शवों को कपिल अस्पताल मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी। दोपहर में दोनों के परिजन यहां पहुंचे। इसके बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया।


युवती चार दिन पहले निकली थी घर से
सीमा 9 अगस्त को अपने परिजनों को बीकानेर अपनी नानी के यहा जाने की बात कह कर निकली थी। शाम को युवती ने अपने पिता को मोबाइल पर फोन किया कि वह बीकानरे नानी के पास पहुंच गई है। इसके बाद परिजनों ने भी किसी से बात नहीं की और सोचा कि वह नानी के पास रह रही है। सुबह पुलिस ने उसके ट्रेन से कटने की सूचना दी तो वे अस्पताल पहुंचे। यहां आकर परिजनों को पता चला कि दोनों का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।


शादीशुदा था पवन
ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने वाला पवन शादीशुदा था और खेतड़ी में रह कर किसी निजी कंपनी में काम करता था। पुलिस को पवन की जेब से दोनों की शुक्रवार देर रात की उदयपुरवाटी से नीमकाथाना तक की टिकट मिली है। लोगों ने मृतक युवक युवती को शनिवार देर रात तक स्टेशन पर ही बैठे देखा था। सुबह दोनों ट्रेन से कट गए।