4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमिका की हत्या कर जहर खाने वाले गैंगरेप के आरोपी प्रेमी की मौत..

सीकर. जयपुर-झुंझुनूं रोड स्थित होटल में बुधवार को छात्रा का बलात्कार कर हत्या करने के आरोपी दासा की ढाणी निवासी ओमप्रकाश की आज जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई है।
2 min read
Google source verification
sikar news

प्रेमिका की हत्या कर जहर खाने वाले गैंगरेप के आरोपी प्रेमी की मौत..


सीकर. जयपुर-झुंझुनूं रोड स्थित होटल में बुधवार को छात्रा का बलात्कार कर हत्या करने के आरोपी दासा की ढाणी निवासी ओमप्रकाश की आज जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई है। ओमप्रकाश ने बुधवार को उसी माही सेवन रिसोर्ट में जहर खाया था, जिसमें छात्रा का शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस को ओमप्रकाश अद्र्धचेतन अवस्था में मिला था। जिसे उपचार के लिए एसके अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रैफर कर दिया गया था। बतादें कि बुधवार को माही रिसोर्ट में घर से एक दिन पहले स्कूटी लेकर निकली दासा की ढाणी की एक छात्रा का शव कमरे में मिला था। उसी कमरे में ढाणी का ओमप्रकाश जहर खाने के बाद अद्र्धचेतन अवस्था में मिला था। घटना के बाद युवती के परिजनों ने ओमप्रकाश जाखड़ और होटल संचालकों पर युवती का बलात्कार कर उसकी हत्या का आरोप भी लगाया था। मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर युवती का शव उठाने से इन्कार करते हुए प्रदर्शन भी किया। जो सात घंटे बाद पुलिस अधिकारियों की समझाइश और आश्वासन के बाद शांत हुआ। सुत्रों के मुताबिक ओमप्रकाश ने अस्पताल में युवती को प्रेमिका बताकर उसकी हत्या कर जहर खाने की बात भी स्वीकार की थी। मृतका के परिजनों ने बताया कि करीब छह महीने पहले छात्रा ने बताया था कि ओमप्रकाश उसे फोन कर परेशान कर रहा है। परिजनों ने ओमप्रकाश से समझाइश भी की थी, लेकिन ओमप्रकाश ने परिजनों को धमकाया बताया कि कोई कुछ भी करें। वह बाज नहीं आएगा और छात्रा को एक दिन उठाकर ले जाएगा।

गले में बंधा था रूमाल
घटनास्थल पर छात्रा के गले पर रूमाल बंधा हुआ था। पुलिस ने संभावना जताई है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई। हालांकि वारदात का पता लगाने के लिए पुलिस होटल व आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को होटल के कमरे से जहरीले पदार्थ के पाउच मिले हैं।