5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर की बेटी मेजर ने लिम्का बुक में दर्ज कराया नाम, माउंटेन भागीरथी पर 19000 फीट की ऊंचाई पर -15 डिग्री में किया योग

गोकुलपुरा गांव की लाडली बेटी मेजर अंकिता चौधरी ने भागीरथी पहाडिय़ों में 5797 मीटर (19022) फीट की ऊंचाई पर चढकऱ योगासन कर अपना नाम लिम्का बुक रिकॉडर््स में दर्ज किया है।
less than 1 minute read
Google source verification
गोकुलपुरा गांव की लाडली बेटी मेजर अंकिता चौधरी ने भागीरथी पहाडिय़ों में 5797 मीटर (19022) फीट की ऊंचाई पर चढकऱ योगासन कर अपना नाम लिम्का बुक रिकॉडर््स में दर्ज किया है।

सीकर की बेटी मेजर ने लिम्का बुक में दर्ज कराया नाम, माउंटेन भागीरथी पर 19000 फीट की ऊंचाई पर 15 दिन तक -15 डिग्री में किया योग

सीकर.

गोकुलपुरा गांव की लाडली बेटी मेजर अंकिता चौधरी ने भागीरथी पहाडिय़ों में 5797 मीटर (19022) फीट की ऊंचाई पर चढकऱ योगासन कर अपना नाम लिम्का बुक रिकॉर्ड में दर्ज किया है। मेजर अंकिता का कहना है कि इस रिकॉर्ड से पहले मई-जून 2018 में 45 दिन तक सियाचीन में कर्नल ओमेंद्र पवार के नेतृत्व में ट्रेंनिग की थी। सियाचीन में ऑक्सीजन बहुत कम रहता है। टीम लीडर के मार्गदर्शन से हमने रिकॉडर््स बनाने का निर्णय लिया। इसके बाद पुराना रिकॉर्ड सर्च किया। यह रिकॉर्ड 18500 फीट का था। उतराख्ंाड में गंगोत्री के आगे भागीरथी पीठ में हमने 10 से 15 डिग्री माइनस तापमान में 19022 फीट की ऊंचाई 15 दिन में तय कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

नौ आर्मी अफसरों की टीम ने किया कमाल
नौ आर्मी ऑफिसर की इस टीम में अंकिता चौधरी के अलावा कैप्टन अपराजिता और कैप्टन भूमिका भी राजस्थान से थी। टीम ने भागीरथी पीठ में जाकर प्राणायाम, सूर्यासन, वीरभद्रासन, हलासन इत्यादी आसन किए। अंकिता के पिता राजेंद्र खीचड़ ने बताया कि सितंबर 2013 में उनकी बेटी आर्मी में भर्ती हुई थी। सितंबर 2018 में अंकिता मेजर बनी। अंकिता दादा पिपराली के पूर्व प्रधान सीताराम खीचड़ को आदर्श मानती है।