4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड के लिए शेखावाटी की लाडली का हुआ चयन

मंडावरा की बेटी पुष्पा रेपस्वाल का एनसीसी की 4 दिल्ली गल्र्स बटालियन में आरडीसी से दिल्ली राजपथ परेड के लिए चयन हुआ है।
less than 1 minute read
Google source verification
मंडावरा की बेटी पुष्पा रेपस्वाल का एनसीसी की 4 दिल्ली गल्र्स बटालियन में आरडीसी से दिल्ली राजपथ परेड के लिए चयन हुआ है।

राजपथ पर परेड के लिए शेखावाटी की लाडली का हुआ चयन

सीकर.

मंडावरा की बेटी पुष्पा रेपस्वाल का एनसीसी की 4 दिल्ली गल्र्स बटालियन में आरडीसी से दिल्ली राजपथ परेड के लिए चयन हुआ है। पुष्पा दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमैन कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष की स्टूडेंट है। कॉलेज ही नहीं बल्कि 4 दिल्ली गल्र्स बटालियन से भी एकमात्र पुष्पा का परेड के लिए चयन हुआ है। पुष्पा ने सितंबर से दिसंबर माह तक दिल्ली में रि-पब्लिक डे कैंप में हिस्सा लिया। कैंप में पुष्पा का आरडीसी के लिए चयन हुआ। इससे पहले पुष्पा ने 2016 में अमर जवान ज्योति कैंप में रि-पायलेटिंग करते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। सैकंड इयर में एनसीसी का बी ग्रेड सर्टिफिकेट प्राप्त कर चुकी है। इनके पिता किरण पाल सिंह आर्मी में सिग्नल रैजिमेंट से और दादा सुबेदार बलवीर ङ्क्षसह 50 एआरएमबी रैजमेंट से सेवा निवृत हो चुके है। बहन सरिता रेपस्वाल सीकर से एमएससी और भाई विजयपाल सिंह पीएमटी कर रहा है।

Read More :

गणतंत्र दिवस की परेड पर लाल किले पर सलामी देगा किसान का बेटा