11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मारपीट कर विवाहिता को चार बच्चों के साथ घर से निकाला

थाने में विवाहिता ने दहेज प्रताडऩा का मुकदमा दर्ज कराया

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Suresh Sharma

Nov 24, 2019

मारपीट कर विवाहिता को चार बच्चों के साथ घर से निकाला

मारपीट कर विवाहिता को चार बच्चों के साथ घर से निकाला

धोद. दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट कर चार बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। धोद थाने में विवाहिता ने दहेज प्रताडऩा का मुकदमा दर्ज कराया है। धोद थानाधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि माजीपुरा निवासी सरोज देवी ने पति सोलाराम, चावली, सुभाष, रोहिताश, संजू, सुप्यार, सुमित्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसने बताया कि उसकी शादी नेतड़वास निवासी सोलाराम बलाई के साथ हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी। ससुराल के लोग शादी के बाद से ही मोटरसाइकिल व दहेज लाने की मांग करने लगे। उसके साथ मारपीट कर परेशान करने लगे। उसके चार बच्चों के साथ भी दुव्र्यवहार किया जाता है। उसने बताया कि दो दिन पहले उसे मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। उसने पुलिस को भी सूचना दी थी। उन्होंने मारपीट कर घर से निकाल दिया।
युवक से मारपीट कर रुपए छीने
सीकर. रामपुरा के पास शादी समारोह से लौट कर आ रहे युवक से मारपीट कर बदमाश पर्स व रुपए छीन कर ले गए। सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विनोद प्रसाद मीणा ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह सीकर में किराए का मकान लेकर रहता है। वह रैवासी लोसल का रहने वाला है। वह फोटोग्राफी का काम करता है। विनोद ने पुलिस को बताया कि वह रात को 12 बजे शादी समारोह से बाइक लेकर सीकर लौट रहा था। रामपुरा के पास 5-7 युवकों ने उसे रोक लिया। वे शराब पी रहे थे। रोकने के बाद वे मारपीट करने लगे। उसका साथी बाइक लेकर तेजी से भाग निकला। युवकों ने विनोद के साथ मारपीट करते हुए पर्स व अन्य दस्तावेज छीन लिए। उसने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस युवकों की तलाश कर रही है।
एसपी से कार्रवाई की लगाई गुहार
श्रीमाधोपुर. धोखाधड़ी कर 5 लाख रुपए व गहने हड़पने के मामले में करीब साढ़े 9 माह पहले श्रीमाधोपुर थाने में दर्ज एफआईआर में कार्रवाई नहीं होने पर पीडि़त ने शनिवार को एसपी से कार्रवाई की मांग की। पीडि़त फूलचंद निवासी विजयपुरा ने बताया कि 29 जनवरी को श्रीमाधोपुर में धोखाधड़ी के 5 आरोपियों के खिलाफ इस्तगासे के जरिये केस दर्ज कराया था। पीडि़त फूलचंद ने बताया कि वर्ष 2016 में दांतारामगढ़ के लामिया गांव निवासी सुवालाल ओला की पुत्रियों की सगाई उसकी व उसके छोटे भाई जितेन्द्र के साथ की थी। पीडि़त पक्ष ने लड़कियों के गहने व कपड़े भी दिए गए थे। लड़कियों के भाई दयाल सिंह व ओमप्रकाश ने 2017 में 5 लाख रुपए उधार मांगे। संबंधी होने रुपए दे दिए। आरोपियों ने शादी से इंकार कर दिया और रुपए व गहने हड़प कर लिए। इधर मामले में जांच अधिकारी एसआई गिरधारी सिंह का कहना है कि दर्ज प्रकरण में मामले की जांच चल रही है।