6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर बदला मौसम का मिजाज, छाए घने-काले बादल, कई इलाकों में बूंदाबांदी व शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन

शेखावाटी अंचल में आज मौसम फिर पलट गया। सुबह से छाए बादलों के बीच बूंदाबांदी और सर्द हवाओं ने आमजन को बुरी तरह बेहाल कर दिया। जिले में तापमान 5.7 डिग्री उछलकर जरुर 7.5 डिग्री पहुंच गया।
less than 1 minute read
Google source verification
शेखावाटी अंचल में आज मौसम फिर पलट गया। सुबह से छाए बादलों के बीच बूंदाबांदी और सर्द हवाओं ने आमजन को बुरी तरह बेहाल कर दिया। जिले में तापमान 5.7 डिग्री उछलकर जरुर 7.5 डिग्री पहुंच गया।

फिर बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बूंदाबांदी व शीतलहर से सर्दी का सितम तीखा

सीकर।
शेखावाटी अंचल में आज मौसम फिर पलट गया। सुबह से छाए बादलों के बीच बूंदाबांदी और सर्द हवाओं ने आमजन को बुरी तरह बेहाल कर दिया। जिले में तापमान 5.7 डिग्री उछलकर जरुर 7.5 डिग्री पहुंच गया। लेकिन, लोग गर्म कपड़ों में भी सर्दी से ठिठुरते नजर आ रहे हैं। धूप नहीं खिलने से रास्ते पर भी लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचने की जुगत में नजर आ रहे हैं। उधर, बूंदाबांदी से किसानों के चहरे खिल उठे हैं। किसानों को रबी की अच्छी फसल होने की उम्मीद जग उठी है।

हर रोज बदलता मौसम
सीकर जिले में हर रोज मौसम बदल रहा है। बुधवार को जहां सुबह तेज सर्दी रही। कई खेतों में बर्फ की चादर बिछी नजर आई। सूर्योदय के बाद मौसम साफ रहने व धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। जिससे लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। वहीं गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। इससे एक बार फिर सर्दी का जोर बढ़ गया।

मावठ की बढ़ी संभावना
जिले में पिछले चार दिन से पड़ रही कड़ाके की सर्दी के बाद हवाओं का रुख बदल गया है। दक्षिणी हवाएं चलने और बादल छाए रहने के कारण मावठ की संभावना बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को कई स्थानों पर हवाओं और गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। तापमान में एक बार फिर गिरावट आ सकती है। दो फरवरी से मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। जनवरी में होने वाली बरसात के साथ ओले गिरते है।