4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिकित्सा व प्रभारी मंत्री डॉ. रघु शर्मा का भाजपा पर हमला, बोले- पिछली सरकार ने प्रदेश को गर्त में डूबोया

जिले के प्रभारी व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा सोमवार को पहली बार सीकर पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों की बैठक से लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद में प्रभारी मंत्री का चुनौतियों से सामना हुआ।
2 min read
Google source verification
Medical and health minister Dr. Raghu Sharma Visit Sikar First time

चिकित्सा व प्रभारी मंत्री डॉ. रघु शर्मा का भाजपा पर हमला, बोले- प्रदेश को गर्त में डूबोया

सीकर.

जिले के प्रभारी व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा सोमवार को पहली बार सीकर पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों की बैठक से लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद में प्रभारी मंत्री का चुनौतियों से सामना हुआ। अधिकारियों की बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि आमजन की शिकायतों का समय पर समाधान होना चाहिए। उन्होंने मौसमी बीमारियों, मनरेग, सहित अन्य योजनाओं को लेकर समीक्षा की। इस दौरान जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल, अपर जिला कलक्टर जयप्रकाश व एएसपी डॉ. तेजपाल ने जिले की व्यवस्थाओं के बारे में बताया। इससे पहले जिलाध्यक्ष पीएस जाट ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर विधायक सुरेश मोदी, वीरेन्द्र सिंह, दीपेन्द्र सिंह शेखावत, पूर्व मंत्री सुभाष महरिया, खंडेला कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष मील, जिला प्रभारी शंकर पन्नू ने संबोधित किया। इस दौरान गोविन्द पटेल, महिला कांगे्रस जिलाध्यक्ष पूरण कंवर, धर्मेन्द्र गिठाला, शिवभगवान नागा, रविकांत तिवाड़ी, श्रीकांत शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा व महेन्द्र जाखड़ सहित अन्य मौजूद रहे।


नौ जनवरी को जयपुर आने का न्यौता
प्रभारी मंत्री ने कांग्रेस कार्यालय में कांगे्रसी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि नौ जनवरी को जयपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आ रहे है। ऐसे में सीकर जिले के किसानों को पूरी भागीदारी दिखानी होगी। उन्होंने गांव-ढाणियों में मंगलवार को लोगों को न्यौता देने की भी बात कही।


मेडिकल कॉलेज भी बनेगा

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि सीकर में मेडिकल कॉलेज बनना चाहिए। सीकर मेडिकल कॉलेज की अनुमति में आ रही दिक्मतों को दूर करने का भी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सीकर के सबसे बड़े एसके कॉलेज की व्यवस्थाओं को भी सुधारने की बात कही। इस दौरान विभिन्न संगठनों की ओर से भी प्रभारी मंत्री को ज्ञापन दिया गया।


पिछली सरकार ने गर्त में डूबोया
प्रभारी मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछली सरकार ने प्रदेश को गर्त में डूबाने का काम किया। बेरोजगार नौकरी के लिए परेशान है। भामाशाह कार्ड के जरिए लोगों को गुमराह करने का काम किया। निशुल्क दवा योजना में भी प्रदेश को पीछे ले गए। अब कांग्रेस इन सभी योजनाओं को जनता के हित में बनाने में जुटी है।