6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरा बूथ मेरा गौरव: सरकार भूल गई विकास, अब मोदी जी 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने की कह रहे बात

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बैनर तले पोद्दार सदन में विधायक नंद किशोर महरिया व अश्क अली टांक गुट का मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम हुआ
2 min read
Google source verification
mera booth mera gaurav

मेरा बूथ मेरा गौरव: सरकार भूल गई विकास, अब मोदी जी 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने की कह रहे बात

फतेहपुर. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बैनर तले पोद्दार सदन में विधायक नंद किशोर महरिया व अश्क अली टांक गुट का मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में एआईसीसी के सचिव व सह प्रभारी काजी निजामुदीन, पीसीसी सचिव आरसी चौधरी, इन्द्राज गुर्जर, पूर्व सांसद शंकर पन्नू बतौर अतिथि मौजूद रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए निजामुदीन ने कहा कि सरकार विकास भूल गई है। पेट्रोल डीजल के भाव बढ़ते जा रहे है। अब मोदी जी 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने की बात कह रहे है।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व गृह राज्यमंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की टीम मजबूत करनी होगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव आरसी चौधरी ने भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नंद किशोर महरिया ने कहा कि पिछली बार भाजपा की फतेहपुर में बमुश्किल जमानत बची थी। इस बार कार्यकर्ताओं के साथ से जमानत जब्त करवाएंगे।


उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार का काम करने का मन बिल्कुल नहीं है। उन्होंने कहा कि आजकल पढ़े लिखे जनप्रतिनिधियों की आवश्यकता हैं। राज्यसभा सांसद अश्क अली टांक ने कहा कि महरिया कांग्रेस में आएं है तो मुझे क्या तकलीफ है। इस दौरान पीसीसी सदस्य कुरड़ाराम, शहर अध्यक्ष आमिन लहरा, आबिद परिहार, जयदेवाराम, ब्लॉक अध्यक्ष गिरधारी चाकलान,पिताम्बराचार्य, ओमप्रकाश बलारां, अमित तिवाड़ी, सूर्य प्रकाश शर्मा, शीशराम थोरी, विनोद कटारिया, पूर्व सरंपच एजाज अली सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक गिरफ्तार
पाटन. डूंगा की नांगल से 6 दिन पहले चोरी हुई बोलेरो के मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सवाई सिंह तंवर ने बताया कि भडौन्दा जिला झुंझुनूं निवासी राजपाल सिंह कुलहरि ने रिपोर्ट दी थी कि 4 जून को वह अपने मित्र के साथ उसके ससुराल डूंगा की नांगल आया था। रात्रि में उसकी गाड़ी चोरी हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपित अजीत सिंह उर्फ जीतू निवासी किशोरपुरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।