4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रा को चाकू दिखाकर रेप कर बना लिया गंदा वीडियो

www.patrika.com/sikar-news/
2 min read
Google source verification
rape

churu

चूरू. तारानगर में चाकू की नोक पर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला बुधवार शाम पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। चरू -तारानगर में चाकू की नोक पर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला बुधवार शाम पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक कस्बे के वार्ड 7 निवासी एक नाबालिग ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की वह है कस्बे के एक स्कूल में पढऩे के लिए आती जाती थी।

वार्ड 7 का ही निवासी युवक उसका पीछा कर उसे परेशान करता था। करीब सात-आठ महीने पहले जब वह अपने चाचा के घर पर अकेली थी तो आरोपित युवक ने घर में घुसकर चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसकी अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप रहने के लिए कहा।

आरोपित युवक ने वीडियो क्लिप को सभी को दिखाने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने नाबालिग बालिका कु रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीडि़त नाबालिग का मेडिकल करवा लिया है। आरोपित युवक भी नाबालिग बताया जा रहा है।

युवक की हत्या का दूसरे दिन भी नहीं खुला राज


चिड़ावा. गोशाला के पीछे वार्ड 29 के भगतों का मोहल्ला निवासी युवक जयकुमार उर्फ कालू पुत्र डालाराम की मौत पुलिस के लिए अनसुलझी पहेली बनती जा रही है। पुलिस को हिरासत में लिए दोनों संदिग्ध युवकों से पुछताछ में भी कुछ खास जानकारी नहीं मिली। ऐसे में पुलिस ने जांच के दायरे को बढ़ाना शुरू कर दिया।
पुलिस ने घटना की रात दस से 12.30 बजे के बीच मोहल्ले में घुम रहे युवकों की तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को घटना की रात कुछ युवकों के बाइक पर घुमने की भी जानकारी मिली है। जिसकी भी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस द्वारा पहेली को सुलझाने के लिए मुखबिरों की भी मदद ली जा रही है। सीआई रामप्रताप चारण ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमाट्र्म रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जल्द ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि मजदूर जयकुमार उर्फ कालू की सोमवार-मंगलवार की दरम्यिानी रात को संदिग्ध हालत में मौत हो गईथी। युवक जयकुमार घर के पास लहूलुहान हालत में मिला था। जिस पर परिजनों ने हत्या होने की आशंका जताई। मृतक के चाचा मूलचंद ने थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया था।
जिसमें मोहल्ला निवासी व कालू के दोस्त राकेश व अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने युवक राकेश व एक अन्य को पुछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था।