5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस में युवती से छेड़छाड़, सभी यात्री देखते रहे तमाशा, किसी ने मदद नहीं की तो मां-बेटी ने मिलकर मनचले को यूं सिखाया सबक

निजी बस में युवती से छेड़छाड़ करना युवक को भारी पड़ गया। मां और बेटी ने युवक की चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी।
less than 1 minute read
Google source verification
निजी बस में युवती से छेड़छाड़ करना युवक को भारी पड़ गया। मां और बेटी ने युवक की चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी।

बस में युवती से छेड़छाड़, सभी यात्री देखते रहे तमाशा, किसी ने नहीं मदद तो मां-बेटी ने मिलकर मनचले को यूं सिखाया सबक

सीकर।
बस में युवती से छेड़छाड़ करना युवक को भारी पड़ गया। मां और बेटी ने युवक की चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी। वहीं बस में मौजूद सभी यात्री तमाशबीन बने रहे। जानकारी के अनुसार गुहाला निवासी मां और बेटी बस में सवार होकर कांवट से नीमकाथाना के चला की तरफ आ रहे थे। इस दौरान बस में सवार एक युवक युवती से छेड़छाड़ करने लगा। बस में मौजूद सभी यात्री तमाशा देखते रहे लेकिन किसी ने भी युवती की मदद नहीं की। बाद में युवती ने पुलिस को फोन किया तो पुलिस चला गांव बस स्टैंड पर पहुंची। यहां पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। इस दौरान मां-बेटी ने युवक की चप्पलों से धुनाई कर दी। घटना के बाद जमा हुई लोगों की भीड़ ने भी युवक की जमकर धुनाई की। बस स्टेंड पर करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। हालांकि बाद में आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया।