6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो समुदायों के झगड़े मेंं दो दिन में आधा दर्जन से ज्यादा घायल, तनाव बरकरार, पुलिस पर भी पथराव

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में बीती रात हुए सांप्रदायिक तनाव में अब तक दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं।
2 min read
Google source verification
sikar fatehpur communal rights  news

दो समुदायों के झगड़े मेंं दो दिन में दर्जनों घायल, तनाव बरकरार, पुलिस पर भी पथराव


सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में बीती रात हुए सांप्रदायिक तनाव में अब तक दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। रात को हुए हमले में जहां आठ कांवडि़ए घायल हो गए, तो आज पुलिस के लाठी चार्ज में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे कुछ प्रदर्शनकारियों को चोटें आई है। इससे पहले रात को हुए सांप्रदायिक तनाव का मुद्दा आज और भी ज्यादा गहरा गया। कांवडिय़ों पर हमले के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आज कई हिंदूवादी संगठन सडक़ पर उतर आए। पहले तो उन्होंने घूम घूम कर बाजार बंद करवा दिया। बाद में मुख्य बाजार में जमकर करने लगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी शुरू कर दी और अपनी मांग को लेकर इतने उग्र हो गए कि उन्हेांने पुलिस पर ही पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। भारी पथराव होता देखकर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों को खदेडऩे के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर अश्रु गैस के गोले दागने के साथ उन पर जमकर लाठी चार्ज किया। घटना में कई जनों के घायल होने की सूचना है। वहीं, हालात अब भी तनाव पूर्ण बने हुए हैं।

डीजे पर भजन को लेकर हुआ था विवाद
फतेहपुर में विवाद डीजे पर भजन को लेकर हुआ था। जानकारी के मुताबिक चूरू रोड पर लुहारों के मोहल्ले से कुछ युवक डीजे बजाते हुए कावड़ लेकर जा रहे थे। इस दौरान एक धार्मिक स्थल के पास इनका कुछ युवकों से विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में तीन युवकों के चोटें आई। विवाद की खबर कुछ ही देर में इलाके में फैल गई और सैकडों लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर डीएसपी महमूद खान, शहर कोतवाल उदय सिंह और सदर थाना अधिकारी करणी सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मारपीट में घायल हुए तीन युवकों अशोक, मनोज और श्रवण को अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद इनको थाने ले जाकर इनकी रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। विवाद बढऩे पर एएसपी डॉ. तेजपाल सिंह मौके पर पहुंचे। भाजपा नेता मधूसूदन भिंडा व इस्लाम खान देर रात तक समझाइस करते रहे। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। थानाधिकारी उदय सिंह ने बताया कि मारपीट करने वाले कुछ युवकों को पकड़ लिया है। अन्य की तलाश जारी है।