5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: अपने दो साल के मासूम को दो मंजिला छत से फेंककर मां ने भी लगाई छलांग, लोगों ने बनाया वीडियो

यहां के वार्ड 21 में गृह क्लेश के चलते एक महिला ने छत से कूदकर जान देने का प्रयास किया।
less than 1 minute read
Google source verification
यहां के वार्ड 21 में गृह क्लेश के चलते एक महिला ने छत से कूदकर जान देने का प्रयास किया।

VIDEO: अपने दो साल के मासूम को दो मंजिला छत से फेंककर मां ने भी लगाई छलांग, लोगों ने बनाया वीडियो

रामगढ़ शेखावाटी (सीकर).

यहां के वार्ड 21 में गृह क्लेश के चलते एक महिला ने छत से कूदकर जान देने का प्रयास किया। कूदने से पहले उसने अपने दो साल के मासूम बेटे को छत से फेंका फिर खुद कूद गई। दोनों के ही गंभीर घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि नवलगढ़ निवासी अरविंद कुमावत ने तीन साल पहले अपनी बेटी पुष्पा की शादी रामगढ़ के दिनेश कुमावत के साथ की थी। पिछले कुछ दिनों से पुष्पा के ससुराल में विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह पुष्पा अपने जेठ, जेठानी व ननद के खिलाफ शिकायत लेकर थाने में गई थी। वहां उसके पिता अरविंद भी आ गए और सभी सदस्यों को समझाकर घर ले आए। उनके जाने के बाद पुष्पा छत पर गई और अपने दो साल के मासूम बेटे रोहित को नीचे फेंक दिया फिर खुद कूद गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर गए, वहां से उसे सीकर के लिए रैफर कर दिया।

छत से कूदने का वीडियो वायरल ( video viral )

महिला का छत से कूदने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महिला के छत पर जाकर जोर-जोर से चिल्लाने के बाद मोहल्ले के काफी लोग एकत्रित हो गए। कई लोगों ने महिला को नीचे आने की बात कही लेकिन वह नहीं मानी।

पति चलाता है ज्यूस की दुकान

महिला का पति कस्बे में ज्यूस की दुकान चलाता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुबह समझाईश, दोपहर में कूदी

परिवार में कई दिनों से विवाद चल रहा है। महिला सुबह शिकायत देने पहुंची थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को बुला लिया था। यहां समझाईश होने पर लडक़ी के पिता व ससुराल पक्ष के लोग घरों को चले गए। लेकिन महिला को यह समझौता नागवार गुजरा।