1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : दिवाली पर मुस्लिमों ने किया लक्ष्मी पूजन, हिन्दू भाइयों को गले मिलकर दी शुभकामनाएं, मिठाई बांटकर जश्न भी मनाया

सीकर के गांव मावंडा खुर्द में दिवाली पर मुस्लिम भाइयों ने लक्ष्मी पूजन किया और हिन्दू भाइयों को गले मिलकर शुभकामनाएं दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 19 Oct 2017, 8:00 PM IST

sikar muslim diwali

सीकर. दिवाली पर राजस्थान के सीकर जिले में साम्प्रदायिक सौहार्द के रिश्तों के मिठास घुली। मुस्लिम भाइयों ने लक्ष्मी पूजन किया और हिन्दू भाइयों को गले मिलकर दिवाली की शुभकामनाएं दी।
हिन्दू-मुस्लिम समुदाय ने यह अनूठी मिसाल पेश की सीकर जिले के नीमकाथाना उपखण्ड के गांव मावंडा खुर्द में।

-यहां क्लिक करके देखें पूजन का वीडियो

-यहां क्लिक देखें दिवाली मनाने पर मुस्लिम भाइयों ने क्या कहा...

PHOTOS : रूप निखारा और जमकर की खरीदारी, शाम को हर मुंंडेर हुई रोशन

यह रहा कार्यक्रम
-गांव मावणडा खुर्द में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गुरुवार दोपहर अपने मोहल्ले में एक कार्यक्रम रखा।
-कार्यक्रम में हिन्दू समुदायक के लोगों को बुलाया गया।
-पहले एक कुर्सी पर रखी मां लक्ष्मी की तस्वीर का पूजन किया।
-इसके बाद गांव में आपसी सौहार्द बनाए रखने और एक-दूसरे धर्म के त्योहारों में शामिल होने पर चर्चा की गई।
-लक्ष्मी पूजन के बाद मुस्लिम बंधुओं ने मिठाई बांटकर पर्व की खुशियां मनाई।

अनूठी मिसाल पेश करने का मकसद

गांव के मोहम्मद सदीक, महबूब खान, नफीस कुरेशी आदि ने बताया कि दिवाली पर इस तरह की अनूठी मिसाल पेश करने का मकसद यह था कि समाज में धार्मिक सौहार्द का संदेश दिया जाएगा। दिवाली मनाने पर हमें उतनी ही खुशी हुई जितनी खुशी ईद मनाने पर होती है।

हम भी शुरू करेंगे परम्परा
कार्यक्रम में शामिल हुए उमराव गुर्जर, ईश्वर कुमावत, सोहन कुमावत आदि ने बताया कि गांव के मुस्लिम भाइयों ने दिवाली मनाकर अच्छा संदेश दिया है। मुस्लिमों का त्योहार आएगा तो हिन्दुओं की ओर से भी हम जश्र मनाने की परम्परा शुरू करेंगे।

सीकर जिले में हर मुंडेर हुई
इधर, पूरे सीकर जिले में गुरुवार को दिपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दिनभर रसोइयां मिठाइयों से महकती रही। बाजारों में भी जमकर खरीदारी हुई। शाम होते ही हर मुंडेर रोशन हो उठी। जगह-जगह आतिशबाजी भी की गई। दिवाली पर लोगों का उत्साह देखते बना। शुक्रवार को गोवर्धन पूजा की जाएगी। सुबह से लेकर शाम तक रामा-श्यामा का दौर चलेगा।