4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jhunjhunu : लव मैरिज के लिए जुल्फीयाना बानो बन गई सीमा कुल्हरी और फिर आगे जो हुआ वो…

Hindu Muslim Love Story : हिन्दू लड़के और मुस्लिम लड़की की प्रेम कहानी पूरे शहर में चर्चा का विषय रही। दोनों घर से भागे उसके बाद से ही चर्चा में थे।
2 min read
Google source verification
Jhunjhunu muslim

Hindu Muslim Love Story Jhunjhunu rajasthan

झुंझुनूं. राजस्थान में एक हिन्दू लडक़े व मुस्लिम लडक़ी के सच्चे प्यार की कहानी सामने आई है। यह स्टोरी इन दिनों झुंझुनूं जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। वजह यह है कि लडक़ी व लडक़ा चार दिन तक गायब रहने के बाद अचानक शादी करके लौटे हैं। प्रेमिका का नाम जुल्फीयाना बानो व प्रेमी का नाम विकास कुल्हरी है।

बुधवार रात को दोनों झुंझुनूं कोतवाली पुलिस थाने में लौटे और पुलिस को शादी कर लेने की जानकारी दी। साथ ही जुल्फीयाना बानो ने अपना नया सीमा कुल्हरी बताया है। प्रेमी के साथ शादी कर लेने वाली सीमा व उसके पति को पुलिस ने एसडीएम कोर्ट में पेश किया। दोनों के बालिग होने पर पुलिस उन्हें अपनी मर्जी से घर भेज दिया।

ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

-झुंझुनूं शहर कोतवाल गोपाल सिंह ढाका ने बताया कि प्रेमी विकास कुल्हरी झुंझुनूं के भूतिया का बास व प्रेमिका जुल्फीयान बानो झुंझुनूं के वार्ड तीन की रहने वाली है।

-विकास और जुल्फीयान बानो के बीच लम्बे समय से जान-पहचान थी, जो प्यार में बदल गई।
-एक-दूसरे से प्यार करने के बाद इस प्रेमी जोड़े ने शादी करने का फैसला किया।
-जैसे ही दोनों ने अपने घरवालों को शादी करने की बात बताई तो उन्होंने इजाजत नहीं दी।
-इस पर यह प्रेमी जोड़ा चार दिन से झुंझुनूं से भागकर यूपी के गाजियाबाद चला गया।
-गाजियाबाद के आर्य मंदिर में दोनों ने शादी कर ली और शादी के बाद दोनों देर रात कोतवाली पहुंचे।
-झुंझुनूं पुलिस को युवती ने गाजियाबाद में अपना धर्म परिवर्तन करने की जानकारी दी है।

झुंझुनूं कोतवाली थाने में लगा जमघट

-हिन्दू लड़के और मुस्लिम लड़की की प्रेम कहानी पूरे शहर में चर्चा का विषय रही। दोनों घर से भागे उसके बाद से ही चर्चा में थे।

-अचानक दोनों एक साथ झुंझुनूं कोतवाली पुलिस थाने में पहुंचे। इस प्रेमी युगल के शादी कर लौटने की जानकारी लगने पर गुरुवार सुबह दोनों पक्षों के लोगों के इकठ्ठा होने से एक बारगी माहौल तनावपूर्ण हो गया।

-बाद में पुलिस के दोनों के बालिग होने की बात कह कर पर मामला शांत करवाया। दोनों शादी कर कोतवाली थाने पहुंचने के साथ ही सुरक्षा की भी गुहार लगाई।