4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sikar के युवक साथ 6 माह तक Live-In Relationship में रही नागौर की युवती, अब यूं बयां की खौफनाक आपबीती

www.patrika.com/sikar-news/
2 min read
Google source verification
love story sikar

sikar news

सीकर. युवती को शादी का झांसा देकर छह महीने तक दुष्कर्म करने का मामला शहर कोतवाली में दर्ज कराया गया है। इस दौरान युवक और युवती तीन महीने तो एक ही मकान में साथ साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद युवक ने शादी के लिए मना कर दिया तो अब युवती ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के मुताबिक नागौर जिले के मौलासर इलाके के पायली गांव की रहने वाला युवती ने ज्यादती का मामला दर्ज करवाया है। उसने नीमकाथाना के नृसिंहपुरी के रहने वाले अनिल कुमार शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दी है। आरोप है कि करीब छह महीने पहले वह सीकर में एसएससी की कोचिंग करने आई थी। इसी दौरान नर्सिंग छात्र अनिल उसके संपर्क में आया।

एक मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले अनिल से उसकी जान पहचान हो गई। अनिल उसको शादी करने का झांसा दिया और दोनों धोद रोड पर मकान किराए पर लेकर रहने लगे। वहां अनिल ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। अब अनिल ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने युवती का मेडिकल मुआयना करवाया है। अब कोर्ट में उसके बयान होंगे। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

झुंझुनूं का बॉयफ्रेंड चूरू की गर्लफ्रेंड घर से भागकर जयपुर आए

सीकर. शेखावाटी में लव स्टोरी का खौफनाक अंत होने का दो दिन में दूसरा मामला सामने आया है। सीकर जिले के नेछवा थाना इलाके के गांव बोदलासी में गुरुवार रात को एक युवक व युवती ने कथित रूप से प्रेम प्रसंग के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे प्रेमिका की मौत हो गई और प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है। इससे पहले बुधवार रात को जयपुर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें प्रेमी झुंझुनूं जिला और प्रेमिका चूरू जिले की रहने वाली है।

झुंझुनूं जिले का यह बॉयफ्रेंड अपनी चूरू जिले की गर्लफ्रेंड को भगाकर जयपुर ले आया था। दोनों ने भांकरोटा थाना क्षेत्र में सिरसी रोड (बिंदायका) स्थित इन्द्रा विहार कॉलोनी में बुधवार रात विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। प्रकरण में प्रेमी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि झुंझुनूं के सुलताना गांव में घर वालों के डर से भागकर प्रेमी युगल बुधवार को जयपुर आ गया था।

दोनों इंद्रा विहार कॉलोनी में प्रेमी के रिश्तेदार के यहां रूके थे। रात करीब 8 बजे दोनों ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। तबियत बिगडऩे पर रिश्तेदार ने दोनों को खातीपुरा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां सुलताना निवासी रविन्द्र सिंह राजपूत (28) की मौत हो गई। वहीं, चूरू निवासी प्रेमिका अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दे दी।