4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर परिषद ने किया ने नवाचार तो हुआ फायदा

ट्रीटमेंट प्लांट के फिल्टर पानी से यूरेनियम खनन व नानी की समस्या का समाधान
2 min read
Google source verification
sikar inovation news

नगर परिषद ने किया ने नवाचार तो हुआ फायदा


ट्रीटमेंट प्लांट के फिल्टर पानी से यूरेनियम खनन व नानी की समस्या का समाधान
सीकर. नगर परिषद के पास ही स्थित नानी बीहड़ में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम शुरू हो गया है। दूसरी तरफ नगर परिषद के सामने बड़ी चुनौती बने गंदी पानी की समस्या का समाधान भी हो गया है। ट्रीटमेंट प्लांट से फिल्टर होने वाले पानी को शहरी सरकार ने बेचने की तैयारी कर ली है। क्योंकि इस तरह के पानी से सीकर में खेती करने का काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है। इसके चलते शहर का गंदा पानी आसपास के गांव के किसानों के खेतों की फसलें बर्बाद कर रहा है। लेकिन अब यूरेनियम का खनन करने वाली कंपनी ने सीकर नगर परिषद से संपर्क एमओयू कर लिया है। सीकर से खंडेला तक पाइप लाइन डालने का काम भी कंपनी ही करेगी। जल्द ही अब खंडेला में यूरेनियम निकलेगा। क्षेत्र में यूरेनियम की खोज होने के बाद से ही परेशानी यह थी की यूरेनियम निकालने के लिए पानी कहां से आएगा। अब जल्द ही सीकर से पानी खंडेला ले जाने के लिए काम शुरू हो जाएगा। जिले के खंडेला क्षेत्र में यूरेनियम की खोज होने के बाद से ही इसे निकालने की कवायद चल रही थी। यूरेनियम ज्यादा गहरा होने की वजह से इसके खनन के लिए बहुत ज्यादा पानी की जरूरत थी।
हालांकि कंपनी के सामने सबसे बड़ा संकट यह था कि खनन करने के लिए पानी कहां से आएगा। ऐसे में पहले यह तय किया गया था कि गंगानगर इलाके से नहर का पानी यहां तक लाकर उससे खनन किया जाएगा। लेकिन वहां से यहां तक पानी लाने का खर्चा बहुत ज्यादा होता और शुद्ध पानी भी खनन के लिए बर्बाद करना पड़ता।
रोज मिलेंगे 75 हजार
ट्रीटमेंट प्लांट से फिल्टर होने वाले पानी के लिए परिषद को हर दिन 75 हजार रुपए मिलेंगे। यहां से खंडेला तक पानी पहुंचाने के लिए जो प्लांट अलग से लगेगा उसका पूरा खर्चा भी संबंधित कंपनी उठाएगी।
प्रस्तुतियों पर खुशियों का उल्लास
सीकर. शिक्षा के साथ-साथ जीवन में खेलों का महत्व भी लगातार बढ़ता जा रहा है। खेलों को दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। यह बात शुक्रवार को जीवन नगर स्थित डेफोडिल्स वल्र्ड स्कूल के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह फ्रेंगरेन्स के दूसरे दिन शुक्रवार को मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी सुरेश मिश्रा ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रथम महिला इण्डियन नेवी ऑफिसर निवेदिता चौधरी ने की।
बतौर अतिथि शहर पुलिस उप अधीक्षक गिरधारी लाल शर्मा, आरएससी पुलिस उप अधीक्षक जय सिंह तंवर, सदर थाना प्रभारी करण सिंह, महारानी ग्रुप, जयपुर के निदेशक, मनीष डांगी, यूरो स्कूल के निदेशक शिवराम चौधरी व आधार मेडिकल पोइंट के निदेशक आशीष दीवान बतौर मौजूद रहे। स्कूल निदेशक संजीव कुल्हरी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किए।
प्रिसिंपल अंजू कुल्हरी ने बताया कि शनिवार को कक्षा 6 से 10 तक विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। इस मौके पर एकेडमी कोर्डिनेटर शरबानी बागची सहित अभिभावक व लोग मौजूद थे।
प्रस्तुतियों ने मोहा मन
समारोह के दूसरे चरण में विवेकानंद, नेनी वाले ने, नीले गगन पे,टी. वी. को देख, हुक्स - बुक्स, मुझे रात दिन, यादों की आलमारी, ऐ वतन अािद पर नाटक व नृत्यों की रोचक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल सहित खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों को स्मृति चिन्ह दिए गए।