5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर-जयपुर स्टेट हाइवे पर टूटा बांध, एक की जान भी ले चुका है यह पानी

Nani Bandh Sikar : 500 हैक्टेयर क्षेत्र में फैले इस बांध के टूटने से सीकर-सालासर-जयपुर स्टेट हाइवे पानी से लबालब भर गया।
2 min read
Google source verification
Nani Bandh Sikar rajasthan

Nani Bandh Sikar rajasthan

सीकर.
राजस्थान के सीकर जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नानी में बना अस्थाई बांध बुधवार देर रात टूट गया। 500 हैक्टेयर क्षेत्र में फैले इस बांध के टूटने से सीकर-सालासर-जयपुर स्टेट हाइवे पानी से लबालब भर गया। इसके अलावा आस पास के खेतों में भी पानी भर गया।

#MeToo Sikar : महिला डॉक्टर बोली- अस्पताल में साथी डॉक्टर ने मेरे साथ यह सब किया

सीकर जिला प्रशासन ने शहर के गंदे पानी को एकत्र करने के लिए अस्थाई बांध बना रखा है। यहां तक कि इस बांध की दीवारें भी मिट्टी से बनाई गई है। यहीं कारण है कि साल में तीन चार बार यह बांध टूट जाता है। सितम्बर माह में भी यह बांध टूट गया था। गुरुवार सुबह इस मार्ग पर यातायात जाम हो गया। बांध में खेतों में होकर कच्चे रास्ते से गाडिय़ों को निकाला गया। नानी गांव के लोग कई बरसों से इस समस्या से परेशान है।

रात को इस लेडी कांस्टेबल ने ASI को ऐसा मैसेज भेजकर दे दी जान, यह जताई अंतिम इच्छा

इसी साल जुलाई माह में नानी गांव के एक व्यक्ति की सडक़ पर भरे बांध के इस पानी में गिरने से मौत हो गई थी। इधर, जिला प्रशासन का कहना है कि यहां जल्द ही वाटर हार्वेस्टिंग ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। तभी इस समस्या का समाधान होगा।

खेतों में गंदा पानी भरने से बंजर हुई जमीन

हर बार खेतों में गंदा पानी भरने से फसल चौपट होने के साथ ही खेत बंजर हो रहे हैं। गांव बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेश जाट ने कहा गंदे पानी के कारण किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हो रही है। गंदे पानी के प्रवाह के कारण मच्छर मक्खियों से बीमारियां फैल रही है। विद्यालय में जाने के लिए विद्यार्थियों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। नानी, चेलासी, सबलपुरा, ढ़ाका का ढ़ाणी आदि गांवों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।