4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात को चोरी छिपे कर जाते गंदा काम

रात 12 बजे बाद जब सब गहरी नींद में सोए रहते हैं तब शहर में खाली पड़े प्लाटों में एकाएक होती है हलचल। कुछ तीन से चार लोग चोरी छिपे ट्रेक्टर-ट्राली से शहर की गंदगी और कचरे को यहां खाली कर जाते हैं। जयपुर रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में यह दृश्य आम बात हो चली है।
less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Gaurav kanthal

May 08, 2019

sikar

sikar

सीकर. शहर में हाइटेक कचरा निस्तारण शुरू करने के ढोल पीट रही नगर परिषद के सामने कचरा निस्तारण की नई चुनौती सामने आ गई है। औद्योगिक क्षेत्र कचरा डंपिंग यार्ड के रूप में सामने आ रहा है। हाल यह है कि मुख्य मार्ग से जयपुर रोड जाने वाले मार्ग रात के समय खाली भूखंडों में कचरा डाला जा रहा है। इससे आस-पास का वातारण दूषित हो रहा है। आवारा पशुओं के झुंड भी मुंह मारते रहते है। रात के समय स्ट्रीट लाइट नहीं जलने के कारण लोगों में हर समय अनहोनी होने का खतरा रहता है।
परिषद की अनदेखी भारी
शहर को कचरा मुक्त बनाने वाली परिषद की कार्यशैली ही शहर को कचरायुक्त बना रही है। आक्रोशित लोगों का कहना है कि परिषद ने शहर में जगह-जगह रखे कचरा पात्र भी हटा दिए हैं। शहर में दिनभर ऑटोटीपर तो घूमते हैं लेकिन ये भी केवल कचरा पात्र से कचरा उठाने की बात करते हैं। ऐसे में अब खाली भूखंड अब कचरा फेंकने वालों के निशाने पर आ गए हैं।


फर्जी स्टांप से जमीन हड़पने का प्रयास
फतेहपुर. कस्बे के एक व्यक्ति ने कोतवाली थाने में इस्तगासे से फर्जी स्टाम्प और कागजात से जमीन हड़पने की कोशिश करने का मामला दर्ज करवाया है। वार्ड 40 निवासी मोहम्मद अली पुत्र हुसैन खां ने फतेहपुर के दौलताबाद निवासी हरफूल सिंह पुत्र अमराराम, लक्ष्मणगढ़ निवासी जैतून पत्नी रज्जाक, लक्ष्मणगढ़ निवासी रहिशा पुत्र अब्दुर्रज्जाक, फतेहपुर के वार्ड नौ निवासी इस्माइल पुत्र हाजी गुलाम व सोवा का बास निवासी रामप्रसाद पुत्र दौलाराम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है।