4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारात से लौटते ही युवक ने इसलिए कर ली आत्महत्या

www.patrika.com/sikar-news/ छह माह पहले हुई थी युवक की शादी
less than 1 minute read
Google source verification
Neem ka Thana youth commits suicide

Neem ka Thana youth commits suicide

नीमकाथाना. शहर के ताजियां टीबा के पास स्थित पानी की टंकी के पास सोमवार को एक युवक ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को राजकीय कपिल अस्पताल में रखवा दिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले के अनुसार सूरज पुत्र कमल की मुकदंगढ़ निवासी पूजा के साथ छह माह पहले शादी हुई थी।
सोमवार को उसके चाचा कालू की शादी थी। पूरा परिवार शाम को करीब चार बजे जयपुर से शादी कर नीमकाथाना पहुंचे थे। रात को घर पर पूजा पाठ कार्यक्रम चल रहा था। मृतक अपने परिवार से अलग रह रहे किराये के मकान में फांसी के फंदे पर झूल गया। घटना की सूचना से मौके पर पहुंंचे मृतक के पिता कमल ने मृतक को राजकीय कपिल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

दो महिलाओं की चेन और हार उड़ाया
चला. कस्बे की दो महिलाओं के गले से अज्ञात लोगों ने सोने की चेन व सोने का हार उड़ा लिया। महिलाओं ने नीमकाथाना सदरथाना पुलिस में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया कि गांव चला की गीता देवी सोनी पत्नी सांवरमल सोनी सरकारी रोडवेज से उदयपुरवाटी जा रही थी। इसी तरह गांव की मातादीन कुमावत की बेटी मंजूदेवी भी इसी बस में सवार थी। गुहाला के पास बस जैसे ही पहुंची अज्ञात आरोपितों ने गले से चैन और सोने का हार तोड़ लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।