2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में शिक्षा का पूरा सेटअप बदलने की चल रही तैयारी, जानिए क्या होंगे बदलाव

जिले में जल्द ही शिक्षा महकमे में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। अभी जिले में चार जिला शिक्षा अधिकारी बैठते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 6 Jun 2018, 11:17 AM IST

student

राजस्थान में शिक्षा का पूरा सेटअप बदलने की चल रही तैयारी, जानिए क्या होंगे बदलाव

सीकर. जिले में जल्द ही शिक्षा महकमे में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। अभी जिले में चार जिला शिक्षा अधिकारी बैठते हैं, उनकी संख्या अब बढकऱ 9 हो सकती है। वहीं अब जिला मुख्यालय पर उप निदेशक स्तर का अधिकारी होगा। अभी उप निदेशक स्तर का अधिकारी केवल उप निदेशक कार्यालय में होता है। चूरू, झुंझुनूं व सीकर का उप निदेशक कार्यालय चूरू में है। यहीं से अभी तीनों जिलों की मॉनिटरिंग का कार्य हो रहा है। जानकारों का कहना है कि जल्द ही अकेले सीकर में ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान में शिक्षा का पूरा सेटअप बदलने की तैयारी चल रही है। फिलहाल इसे लेकर नीतिगत निर्णय किए जा रहे हैं। सरकार की अंतिम मुहर लगना इस पर शेष है। इसके बाद इसे अमल में लाया जाएगा।


ऐसे होगा बदलाव
सीकर में जिला मुख्यालय पर अभी चार जिला शिक्षा अधिकारी बैठते हैं। दो जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक में तथा दो ही प्रारंभिक में। अब सब कुछ तय योजना के अनुसार हुआ तो जिला शिक्षा अधिकारी के स्थान पर उपनिदेशक बैठेंगे। प्रत्येक ब्लॉक पर बीईईओ के स्थान पर जिला शिक्षा अधिकारी बैठेंगे। अभी जिले में नौ ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी हैं। प्रत्येक जिला मुख्यालय पर उपनिदेशक के अन्तर्गत प्रारंभिक और माध्यमिक सेटअप को समाहित किया जाएगा। राजधानी जयपुर में इसे लेकर कवायद शुरू हो चुकी है।


डीईओ310
सूत्रों का कहना है कि सीकर, चूरू व झुंझुनूं सहित प्रदेश के सभी 310 ब्लॉक में जिला शिक्षा अधिकारियों के पद सृजित होंगे। बीईईओ के पद समाप्त कर दिए जाएंगे। गत कुछ दिनों से माध्यमिक सेटअप के जिला शिक्षा अधिकारी व उपनिदेशक जयपुर के शिक्षा संकुल में इसे लेकर मंथन कर रहे हैं। शिक्षा महकमे के बदलाव को लेकर कुछ अधिकारियों का कहना है कि वित्त विभाग से भी चर्चा हो चुकी है।


यह फायदा होगा
प्रारंभिक व माध्यमिक सेटअप एक होने का लाभ होगा। एक ही अधिकारी के पास पूरी सूचना व जानकारी रहेगी ताकि शिक्षा में बेहतरी हो सकेगी। पहली से 12वीं तक के प्रत्येक स्कूल का प्रशासक एक होगा। पदों को बढ़ाने का पैटर्न भी बनाया जा रहा है। इनका कहना है...
- जिला स्तर पर उपनिदेशक तथा बीइइओ की जगह डीइओ लगाने का प्रस्ताव तो है। अभी पूरा मामला राज्य सरकार के पास विचाराधीन है। -महेन्द्र सिंह, उप निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, चूरू