उस दरमियान युवाओं में बस एक ही जज्बा देखने को था कि अब तो दम तब ही लेंगे जब शहीदों की लड़ाई की जीत हासिल होगी। रैली शहर के रामलीला मैदान,कपिल मंडी खेतड़ी मोड़ होती हुई नगर पालिका के सामने धरने पर पहुंच कर सभा में तब्दिल हो गई। वहा पर युवाओं ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा पालिकाध्यक्ष त्रिलोक दीवान के पुतले को जलाया। इसके बाद सभा का आयोजन किया गया। जिसमें यादव महासभा अध्यक्ष संजय यादव, करण सिंह बोपिया,धर्मपाल गुर्जर, प्रवीण जाखड़ ,गोपाल सैनी मौजूद थे।