सीकर जिले में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए सरकार को दो एएसपी, छह पुलिस थानें व पांच पुलिस चौकी खोलने के लिए प्रस्ताव भेजे गए थे। लेकिन सरकार की और से प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिलने पर अटका हुआ है। प्रस्ताव में चीपलाटा, तोदीनगर, डाबला, धोद, रसीदपुरा व जाजोद में पुलिस थाना खोलने, खंडेला, धोद व दांता में डीवाईएसपी कार्यालय तथा पलसाना, बस डिपो सीकर, जीणमाता, एसके कॉलेज व रींगस कस्बा में पुलिस चौकी खोलना तय किया गया था। इसके अलावा दो नए एएसपी कार्यालय खोलने के प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन है।