
फास्टैग में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे वाहन चालक, कैश लेन में लगने को तैयार !
सीकर/पलसाना.
fastag : फास्टैग को लेकर भले ही सरकार की ओर से लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। लेकिन, वाहन चालक इसमें दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। जबकि वाहन चालक कैश लेन से गुजरना पसंद कर रहे है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग ( National Highways ) के अखैपुरा टोल बूथ रविवार को फास्टैग ( Fastag System ) को लेकर आई दिक्कतों एवं दिनभर टोल पर जाम की स्थिति के बाद सोमवार को एनएचएआइ ( NHAI ) के पीडी व डिप्टी मैनेजर ने खुद मोर्चा संभाला और दिनभर टोल व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। हालांकि दूसरे दिन यातयात का दबाव कम होने से ज्यादा लम्बा जाम देखने को नहीं मिला, लेकिन फास्टैग को लेकर वाहन चालक अब भी ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
Read More :
सोमवार सुबह दस बजे ही एनएचएआइ के पीडी आरके मीना व डिप्टी मैनेजर अर्जुन सैनी अखैपुरा टोल बूथ पर स्कैनर में आई दिक्कतों को लेकर टोल बूथ के इंजीनियरों से जानकारी ली और कमियों को ठीक करवाया। अखैपुरा टोल बूथ पर रविवार की बजाय सोमवार को यातायात का इतना अधिक दबाव नहीं था। हालांकि फिर भी बार-बार तीन चार सौ मीटर तक कतार देखने को मिल रही थी, लेकिन फास्टैग वाली लाइनों में कम ही वाहन नजर आ रहे थे।फास्टैग को लेकर अभी वाहन चालक ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है। अखैपुरा टोल बूथ पर सोमवार को भी फास्टैग वाली गाडिय़ां केवल 32 फीसदी ही थी।
फास्टैग वाहन चालकों की सुविधा के लिए है जब तक लोग इसको नहीं समझेंगे तब तक इसका पूरा परिणाम सामने नहीं आएगा। जैसे जैसे लोगों को यह समझ में आयेगा सकारात्म परिणाम सामने आएंगे। -आरके मीना, पीडी एनएचएआइ, सीकर
Read More :
Published on:
17 Dec 2019 04:56 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
