4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी : राजस्थान में घर बैठे-बैठे पास करो दसवीं-बारहवीं कक्षा

https://www.facebook.com/patrika.sikar/
less than 1 minute read
Google source verification
books

study

सीकर.

मजबूरी या अन्य किसी कारण से समय पर स्कूल नहीं गए हों और अब पढ़ाई करना चाहते हों, एेसे हर वर्ग के लोगों के लिए खुशखबर है। वे घर बैठे ही दसवीं व बारहवीं उत्तीर्ण कर सकते हैं। राजस्थान स्टेट ऑपन स्कूल की ओर से घर बैठे दसवीं व बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने की योजना में इस बार कई संशोधन किए गए हैं।

FB ने मां से यूं मिलाया 13 साल पहले बिछड़ा बेटा, बेहद दर्दभरी है मां-बेटे की यह STORY

अब उत्तीर्णांक में सत्रांक भी शामिल होंंगे। माध्यमिक शिक्षा में सिंधी, राजस्थानी एवं उच्च माध्यमिक कक्षा में संस्कृत भाषा को शामिल कर लिया गया है। अभ्यर्थियों के लिए संदर्भ केन्द्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की सुविधा शुरू की गई है। अभ्यर्थी अपने निकटतम संदर्भ केन्द्र पर पंजीयन करवा सकते हैं।

यह है पात्रता


दसवीं के लिए
-मान्यता प्राप्त विद्यालय की टीसी अथवा जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर पंजीयन।
-न्यूनतम आयु 14 वर्ष, अधिकतम की सीमा नहीं।
बारहवीं के लिए
-मान्यता प्राप्त बोर्ड से माध्यमिक कक्षा उत्तीर्ण, न्यूनतम आयु १५ वर्ष, अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं।

यह है विशेषता

-केन्द्र, राज्य सरकार व सभी बोर्डों से मान्यता।
-अंग्रेजी व गणित विषय अनिवार्य नहीं। अन्य ओपन बोर्डों से परीक्षा शुल्क कम।
-वर्ष में दो बार परीक्षाओं का आयोजन।
-एक बार पंजीयन के बाद पांच से नौ वर्ष तक उत्तीर्ण करने के लिए समय।
- राज्य के ४७२ संदर्भ केन्द्रों में से किसी भी केन्द्र पर पंजीयन करवा सकते हैं।

इनका कहना है
&राजस्थान स्टेट ऑपन स्कूल की ओर से घर बैठे दसवीं व बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने की योजना में इस बार कई संशोधन किए गए हैं। अब उत्तीर्णांक में सत्रांक भी शामिल होंंगे।
-पवन कुमार, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, सीकर