4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अधिकारियों की लापरवाही, किसानों का प्रदर्शन

15 घंटे विद्युत कटौती, ग्रामीण खफा
2 min read
Google source verification
sikar hindi local news

अधिकारियों की लापरवाही, किसानों का प्रदर्शन

चला. गुहाला जीएसएस पर अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले बिजली की छह सूत्री मांगों को लेकर नृसिंहपुरी सरपंच गोपाल सैनी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें बिजली अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचने पर नाराज किसानों ने जीएसएस पर प्रदर्शन किया।
लोगों ने बताया कि सोमवार को क्षेत्र में 15 घंटे बिजली कटौति की गई। अघोषित बिजली कटौति की बहाल करने के लिए लोगों ने निगम के अधिकारियों से सम्पर्क साधना चाहा लेकिन उन्होंने फोन ही नहीं उठाया। इससे खफा ग्रामीणों ने विधायक सुरेश मोदी को फोन पर बताई तो उन्होंने देर रात करीब 12 बजे नीमकाथाना एक्सइएन रामसिंह यादव को मौके पर भेजकर किसानों की समस्या समाधान करने के लिए कहा।
मौके पर पहुंचे एक्सइएन से ग्रामीणों ने लिखित में समाधान की मांग की। जब बात नहीं बनी तो लोगों ने उनका घेराव किया। विधायक के आश्वासन के बाद बिजली सुचारू कराई गई तब ग्रामीण माने और धरना प्रदर्शन बंद किया। सुभाष कुड़ी, रतनलाल यादव, राजेश कुड़ी, मुकेश कुमार, धवनसिंह, प्रमोद यादव, अनील यादव, सुभाष यादव, राजेश , धूड़मल यादव, माडूराम सैनी, राजू नेहरा, बन्नाराम कुड़ी, कैलाशचन्द सहित किसान धरने में मौजूद थे।
मोटर खराब, पानी की समस्या
मावण्डा. ग्राम नाथाकीनांगल में दस दिन से पेयजल समस्या व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्थित जलदाय विभाग की ट्यूबवैल की मोटर जलने से पानी की समस्या आ रही है। विभाग को कई बार समस्या से अवगत करवा दिया। मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों की मांग है कि विभाग जल्द से जल्द मोटर को सही करवाये जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े। पांवरी ढाणी के समीप ग्राम नाथाकीनांगल स्थित नयावासी ढाणी निवासी पोप सिंह, सावंत सिंह,महेन्द्र सिंह आदि ने बताया कि ग्राम सरपंच ने सभी ढाणियों को पेयजल आपूर्ति से जोड़ दिया पर उनकी ढाणी अभी भी पेयजल से वंचित है ।