
अवसाद में उठाया ऐसा कदम तो दंग रह गए सब
लोगों ने खाई से निकाल बचाई जान
सीकर। जिले के थोई कस्बे में मानसिक रूप से परेशान एक आदमी ने एसा कदम उठाया कि लोगों की सांसे थम गई. थोई किले से एक वृद्ध ने छलांग लगा दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे उसे उपचार के लिए थोई सीएचसी से जयपुर रैफर करना पड़ा। जानकारी के अनुसार थोई के बड़ी ढाणी निवासी रामस्वरूप सैनी को लोगों ने किले पर चढ़ा देखा। वह नीचे कूदने की कोशिश कर रहा था। लोगों ने आवाज लगाकर रोकने का प्रयास किया। वह कुछ देर तो रुक गया मगर थोड़ी देर बाद उसने देखते ही देखते किले से छलांग लगा दी। रामस्वरू किले से छलांग लगाने के बाद दो बार झाडिय़ों में फंस कर ४० फीट नीचे स्थित खाई में गिर गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान रामस्वरूप को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई। उसका पर फ्रैक्चर हो गया तथा खून अधिक निकलने से वह गंभीर घायल हो गया। जैसे ही रामस्वरूप छलांग लगाने के बाद खाई में गिरा तो नरेश कुमावत तथा रितेश सहित आस-पास के लोग खाई में पहुँच कर उसको जिंदा बाहर निकाल कर लाए। यदि थोड़ी देेर तक वह खाई में पड़ा रहता तो अत्यधिक रक्त बहने से मौत भी हो सकती थी। ग्रामीणों की सुचना पर १०८ मौके पर पहुँची और उसका थोई सीएचसी में प्राथमिक उपचार करवाकर जयपुर रैफर कर दिया गया। रामस्वरूप के किले से नीचे कूदने की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई लेकिन बताया गया कि वह घरेलू मामलों को लेकर वे अवसाद में थे।
Published on:
22 Dec 2018 07:25 pm
