
अपने खेत से इस तरह लाखों की कमाई कर रहा था ट्रक चालक, देखकर पुलिस भी रह गई हैरान
सीकर.
तिड़ोकी छोटी गांव में लाखों रुपए की अफीम की खेती बिना पट्टे की जमीन पर की जा रही थी। बलारा पुलिस ने इसका खुलासा कर जमीन के मालिक भागीरथमल की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन, अफीम की अवैध खेती पकड़ में आने के बाद आरोपी अभी भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए उसके संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बलारा थानाधिकारी भगवान सहाय ने बताया कि अफीम की खेती का रेकार्ड जुटाने पर पता लगा है कि जमीन बिना पट्टे की है। अवैध खेती करने वाले भागीरथमल को लेकर पुलिस उसके पड़ोसियों के बयान लेगी। हालांकि भागीरथमल के परिजनों का कहना है कि जमीन का बंटवारा हो चुका है और अफीम की खेती वाली जमीन भागीरथमल के हिस्से की है। गौरतलब है कि नेछवा थाना पुलिस ने एक अप्रेल को तिड़ोकी छोटी में छापा मारकर अफीम की खेती पकड़ी थी। जो आरोपी ने गेंहू व इसबगोल के बीच तैयार कर रखी थी। फसल काटने पर 12 क्विटंल 78 किलो अफीम के पौधे बरामद हुए थे।
जानिए पूरा मामला-
Updated on:
16 Apr 2019 06:13 pm
Published on:
16 Apr 2019 01:33 pm
