5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सफर के लिए रोजाना जान जोखिम में डालते है हजारों यात्री, हो न जाए किसी दिन कोई बड़ा हादसा

रानोली बस स्टैंड पर सरकारी एवं लोक परिवहन की बसें सीधी पुलिया से गुजरने के कारण यात्री परेशान हैं। सर्विस रोड से बसें नहीं गुजरने के कारण यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर पुलिया पर जाते हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
सफर के लिए रोजाना जान जोखिम में डालते है हजारों यात्री, हो न जाए किसी दिन कोई बड़ा हादसा

बस पकडऩे को रोजाना जान जोखिम में डालते हैं हजारों यात्री

शिश्यू.

रानोली बस स्टैंड पर सरकारी एवं लोक परिवहन की बसें सीधी पुलिया से गुजरने के कारण यात्री परेशान हैं। सर्विस रोड से बसें नहीं गुजरने के कारण यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर पुलिया पर जाते हैं। पुलिया के ऊपर से जा रही बसों को पकडऩे के चक्कर में यात्री घायल हो रहे हैं। इतना ही नहीं यात्री उतरते भी उसी जगह से हैं। हालांकि पुल पर जाने का कोई रास्ता नहीं है फिर भी यात्री अपनी जान जाखिम में डालते हैं। पहले सुविधा के लिए समाजसेवियों ने ऊपर चढऩे के लिए सीढ़ी बनाई थी जिसे हाईवे प्राधिकरण ने हटा दी। पुलिस एवं परिवहन विभाग की सख्ती से यात्री वाहन सर्विस रोड से गुजरने लग गए थे। लेकिन बसों के फिर सर्विस रोड से नहीं आने पर यात्री परेशान हैं। ग्रामीणों ने सर्विस रोड के अतिक्रमण को हटाकर सभी यात्री वाहनों को सर्विस रोड से गुजारने की मांग की है। गौरतलब है कि अधिकांश यात्री वाहन सर्विस रोड़ के ऊपर हाईवे से गुजरते है। उनमें यात्रा के लिए सडक़ पार करते समय दुर्घटना में अनेक लोग जान गंवा चुके हैं। हादसे के बाद प्रशासन जागता है किन्तु फि र वही ढाक के तीन पात।