5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: मुद्दों पर हो चुनाव, पूर्ण बहुमत की चाहिए सरकार #sunday_political_club

#sunday_political_club
less than 1 minute read
Google source verification
VIDEO: मुद्दों पर हो चुनाव, पूर्ण बहुमत की चाहिए सरकार #sunday_political_club

VIDEO: मुद्दों पर हो चुनाव, पूर्ण बहुमत की चाहिए सरकार #sunday_political_club

सीकर.
राजस्थान पत्रिका की ओर से महामंदिर रोड स्थित कल्याण मंदिर में संडे पॉलिटिकल क्लब की बैठक हुई। इसमें चेंजमेकर व शहरवासियों ने कहा कि देश में चुनाव मुद्दों पर लड़ा जाना चाहिए। देश को वर्तमान हालातों में पूर्ण बहुमत की सरकार चाहिए। शहरवासियों ने कहा कि पार्टियों को भी कम से कम खर्चे में चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों को आगे बढ़ाना होगा। जब ईमानदार प्रत्याशी आएंगे तो देश निश्चित तौर पर आगे बढ़ेगा। इस दौरान सीकर संसदीय क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में विशाल पारीक, कृष्ण गोपाल पाण्ड्या, राधेश्याम पारीक, अंगद तिवाड़ी, विकास टेलर, मंहत विष्णु प्रसाद शर्मा, अकबर जाटू, राजकुमार पारीक व विकास पारीक ने कई सुझाव दिए। करीब एक घंटे चले कार्यक्रम में शहर की समस्याओं पर चर्चा कर कैसे समाधान करना है, इस पर मंथन किया गया। शहर को स्वच्छ बनाने, आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने तथा स्वच्छ राजनीति का संकल्प लिया गया।