4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिस्तौल दिखा रहा था, ग्रामीणों ने किया ये हाल

बदमाश की ग्रामीणों ने की धुनाई
less than 1 minute read
Google source verification
sikar crime news

पिस्तौल दिखा रहा था, ग्रामीणों ने किया ये हाल

नीमकाथाना. गांव गांवड़ी में गुरुवार रात को एक बदमाश की लोगों ने धुनाई कर दी। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर घायल को कपिल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार बदमाश दौलत सिंह आए दिन गांव में बदमाशी करता है। शाम को बदमाश पिस्तौल दिखाकर एक व्यापारी को धमका रहा था। व्यापारी ने परिजनों को मौके पर बुला लिया। इस दौरान लोगों ने बदमाश की धुनाई कर दी। सूचना से मौके पर पुलिस पहुंच गई। अस्पताल में भर्ती घायल से पुलिस पूछताछ कर रही है। सदर थाना पुलिस ने कुछ दिनों पहले शांतिभंग में गिरफ्तार भी किया था।
सडक़ हादसे में युवक की मौत
रींगस. कस्बे के श्रीमाधोपुर सडक़ मार्ग पर बुधवार देर रात्रि मालाकाली मोड़ के पास एक अनियंत्रित कार विद्युत पोल से टकराने से कार सवार एक युवक की मौत हो गई। रींगस थाने के हैड कांस्टेबल हरदेव सिंह ने बताया कि देर रात डेढ़ बजे सूचना मिली थी कि मालाकाली मोड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई है। कार सवार पटवारी का बास निवासी सुभाष चन्द पुत्र मांगीलाल धूड को गाडी से निकालकर रींगस सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।