5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धोरों की धरती पर लू का कहर, आने वाले दिनों में होगा ये बदलाव

चूरू में 44, पिलानी 43 डिग्री, फतेहपुर 42.5 डिग्री रहा तापमान, दस व 11 मई को मौसम का मिजाज पलटेगा।
less than 1 minute read
Google source verification
sikar news

धोरों की धरती पर लू का कहर, आने वाले दिनों में होगा ये बदलाव

सीकर.

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मंगलवार को शेखावाटी अंचल लू व धूल के आगोश में रहा। सुबह से चल रही दक्षिणी पश्चिमी हवाओं की गति 13 किलोमीटर तक पहुंच गई। इससे पूरा वातावरण धूल धूसरित रहा। अधिकतम तापमान में उछाल आया। इधर मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन तक प्रदेश आंधी और तूफान की जद में रहने का अनुमान है। दोपहर में तेज गर्मी ने लोगों को सताया। सुबह हवा में नमी की मात्रा 18 फीसदी रही। दोपहर में नमी पूरी तरह गायब हो गई। दहकती सडक़ों पर चलना मुश्किल हो गया। तेज गर्मी व उमस के कारण लोग पसीने से तर-बतर रहे। चूरू में अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया है। पिलानी में अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 24 डिग्री रहा। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
दो दिन तक चलेगी आंधी
मौसम विभाग के अनुसार दस व 11 मई को मौसम का मिजाज पलटेगा। इन दिनों में पूर्वी राजस्थान के सीकर, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर में 30 से 40 किलोमीटर से धूलभरी आंधी आएगी। आकाशीय बिजली और बादलों की गडगड़़ाहट रहेगी। पश्चिमी राजस्थान में 10 व 11 मई को चूरू सहित सात जिलों में एक दो स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलेगी। बादलों की गर्जना के साथ बिजली गिर सकती है।