5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Assembly Polls 2018 : PM मोदी ने सीकर में 52 मिनट दिया भाषण, 5 बार पिया पानी, रणवां ने मोदी को दिया हल

SIKAR : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सीकर की जनता ने जोश, खरोश और उत्साह से स्वागत किया। सीकर जिला खेल स्टेडियम में हजारों की भीड़ ने मोदी के नाम का जयघोष किया।
2 min read
Google source verification
PM Modi Sikar Rajasthan Election Rally Update and Highlights

PM Modi Sikar Rajasthan Election Rally Update and Highlights

सीकर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सीकर की जनता ने जोश, खरोश और उत्साह से स्वागत किया। सीकर जिला खेल स्टेडियम में हजारों की भीड़ ने मोदी के नाम का जयघोष किया। लोग मोदी और वसुंधरा राजे के कटआउट और मुखोटे पहनकर आए थे। महिलाओं ने भी रैली में उत्साह से भाग लिया। लोगों का कहना था कि वे मोदी को सुनने के लिए आए हैं।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 सभा के बाद लोग मोदी के संबोधन की भी समीक्षा कर रहे थे। मोदी की सभा के लिए भीड़ बढऩे पर स्टेडियम के पीछे के गेट खोल दिए गए, जबकि पहले वहां पर लोगों के काले कपड़े उतरवाए जा रहे थे। शुरू में कई लोगों की जैकेट वहां उतरवाकर रखवाई गई, लेकिन बाद में किसी को भी नहीं रोका गया। पीएम मोदी ने सीकर के खेल स्टेडियम में अपने 52 मिनट के संबोधन में पांच बार पानी पिया। चार बार मोदी ने मंच पर तो एक बार जाते समय पानी पिया।


संबोधन पूरा होने तक आते रहे लोग
मोदी की सभा के लिए लोगों के आने का सिलसिला दोपहर करीब 12 बजे ही शुरू हो गया। एक से दो बजे के बीच भीड़ का रैला उमड़ पड़ा। सांवली रोड, जयपुर रोड समेत सभी क्षेत्रों से लोग आने लगे। स्थिति यह थी कि मोदी का संबोधन पूरा होने तक लोगों का सभा में आना जारी रहा। हालांकि संबोधन के बीच लोग वापस भी जाने लगे। ऐसे में स्टेडियम में आम लोगों के लिए प्रवेश के लिए तय गेट पर भीड़ एकत्र हो गई। संबोधन पूरा होने के बाद भी आधा घंटे तक जाम की स्थिति रही। हालांकि सभा के बाद पुलिस ने सभी गेटों से बैरिकेट हटवा दिए।


सभा में कार्यक्रम संयोजक व यूआईटी अध्यक्ष हरिराम रणवां, जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी, जिला प्रभारी काशीराम गोदारा, जिला प्रमुख अपर्णा रोलण, बलवंत सिंह चिराना सहित आठों प्रत्याशियों ने मोदी को हल दिया। वहीं सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने मोदी को साफा पहनाया।

मोदी का इन लोगों ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सभा में वरिष्ठ नेता रामेश्वर रणवां, पवन मोदी, मनोज सिंघानिया, कमल सिखवाल, प्रकाश दाधिच, नंदकिशोर सैनी, अनिता शर्मा, अशोक चौधरी, जितेंद्र कारंगा, नीलम मिश्रा, अलका शर्मा, बलदेव खंडेला सहित अन्य स्वागत किया।

सभा को इन्होंने किया संबोधित
सभा में प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही दागदार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में विकास के लिए भाजपा का साथ देना होगा। सभा को यूपी के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व केशवप्रसाद मोर्य सहित अन्य ने संबोधित किया।