4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस अपना रही ये नया हथकंडा

सीकर. गोलियों से सहमी पुलिस ने अपराधियों को जेल में रखने के लिए नया पैतरा शुरू किया है। पुलिस ने जमानत पर बाहर घूम रहे अपराधियों को वापस जेल भेजने का प्रयास शुरू किया है।
2 min read
Google source verification
sikar local news

पुलिस अपना रही ये नया हथकंडा


अपराधियों को जेल में रखने का पुलिस का नया पैतरा
चुनावों के मद्देनजर उठाए कदम, जमानत रद्द करवाने की कोशिश
सीकर. गोलियों से सहमी पुलिस ने अपराधियों को जेल में रखने के लिए नया पैतरा शुरू किया है। पुलिस ने जमानत पर बाहर घूम रहे अपराधियों को वापस जेल भेजने का प्रयास शुरू किया है। पुलिस ने जमानत पर बाहर आने के बाद अपराध में सक्रिय अपराधियों की सूची तैयार की है। इसके आधार पर न्यायालय से इन अपराधियों की जमानत खारिज करवाई जाएगी। पहले प्रयास में पुलिस ने फतेहपुर में थानाधिकारी व सिपाही की हत्या के आरोपी अजय चौधरी की व्यवसायी से लूट के मामले में जमानत खारिज करवा दी है। इसके अलावा दस से अधिक अपराधियों की कुंडली तैयार की गई है।
अपनाते हैं हथकंडे
सीकर के अपराधी जमानत पर आने के लिए हथकंडे अपनाते रहे हैं। गवाह के धमकाने और मारपीट करने तक का गवाह कई बार यहां न्यायालय परिसर बना है। एक बार तो अपराधी ने यहां हाईकोर्ट का फर्जी जमानत आवेदन पेश कर जेल से बाहर आने का प्रयास किया। लेकिन समय रहते मामला पकड़ में आ गया। पुलिस ने न्यायालय में जमानत आवेदन खारिज करवाने के लिए जिले के दस अपराधियों की सूची तैयार की है। इनमें से अधिकतर अपराधी गैंग से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने इनके अपराधिक रिकॉर्ड के साथ जमानत पर बाहर आने के बाद किए गए अपराधों की जानकारी भी एकत्र की है। इस आधार पर संबंधित थानाधिकारी न्यायालय में जमानत आवेदन खारिज करने के लिए आवेदन करेंेगे।
जमानत पर बाहर आने के बाद अपराध में सक्रिय अपराधियों को वापस जेल भेजने के लिए उनकी जमानत खारिज करवाई जा रही है। फतेहपुर में एक अपराधी की जमानत खारिज करवाई गई है। दस अपराधियों के बारे में जानकारी एकत्र कर ली गई है। जल्द ही उनकी भी जमानत खारिज कर जेल भेजा जाएगा।
प्रदीप मोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक, सीकर
बंदी को सामान देने का प्रयास
सीकर. शहर के न्यायालय परिसर में शनिवार को बंदी को सामान देने से रोकने पर युवकों ने चालानी गार्ड से अभद्रता की। इनमें से एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल विरेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि रोरू बड़ी गांव निवासी बंदी सुनील ढाका को प्राणघातक हमले के मामले में सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सुनील ढाका को कोर्ट पेशी के लिए लाया गया था। इस दौरान कुछ युवकों ने उसे जर्दा की पुडि़यां, टेबलेट व अन्य सामान देने का प्रयास किया। रोकने पर इन युवकों ने चालानी गार्ड से अभद्रता की। पुलिस ने एक युवक अंकित को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अन्य युवक वहां से भाग गए। पुलिस ने चालानी गार्ड एएसआइ मदनलाल की रिपोर्ट पर चालानी गार्ड से धक्का मुक्की कर राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर लिया है।