5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक व डंपर की टक्कर में पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत

सीकर के नीमकाथाना में बुधवार को सुबह एक दर्दनाक हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। हादसा माकड़ी फाटक ओवर ब्रिज के पास हुआ।
less than 1 minute read
Google source verification
सीकर के नीमकाथाना में बुधवार को सुबह एक दर्दनाक हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। हादसा माकड़ी फाटक ओवर ब्रिज के पास हुआ।

बाइक व डंपर की टक्कर में पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत

सीकर।
सीकर के नीमकाथाना ( Road Accident in neem ka thana ) में बुधवार को सुबह एक दर्दनाक हादसे में पुलिस कांस्टेबल ( police constable ) की मौत हो गई। हादसा माकड़ी फाटक ओवर ब्रिज के पास हुआ। जहां बाइक पर जा रहे कांस्टेबल रोशन यादव की डंपर से टक्कर हो गई। जिसमें कांस्टेबल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटना स्थल पर लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जिस पर पहुंची पुलिस ने कांस्टेबल के शव को नीमकाथाना के राजकीय कपिल अस्पताल में पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया। जानकारी के अनुसार कांस्टेबल रोशन यादव नीमकाथाना सदर में तैनात था। जो आज सुबह सर्विस वेरीफिकेशन के सिलसिले में बाइक पर माकड़ी गांव गया था। जहां से वापस लौटते समय माकड़ी फाटक ओवर ब्रिज के पास उसकी बाइक डंपर से टकरा गई। जिसमें गंभीर चोट आने पर कांस्टेबल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।