5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुष्कर्म, देह शोषण व हत्या में एक भी गिरफ्तारी नहीं, साक्ष्य जुटाने में उलझे जांच अधिकारी, पीडि़त बोले- पुलिस दे रही झांसा

जिले में दुष्कर्म व शादी के नाम पर देह शोषण सहित दिन-दहाड़े हत्या हो जाने के मामलों में पुलिस आरोपियों तक पहुंच नहीं पाई है।
2 min read
Google source verification

सीकर.

जिले में दुष्कर्म व शादी के नाम पर देह शोषण सहित दिन-दहाड़े हत्या हो जाने के मामलों में पुलिस आरोपियों तक पहुंच नहीं पाई है। प्रकरणों में लंबा समय बीत जाने के बाद भी पुलिस का अनुसंधान पूरा नहीं हो पाया है। जबकि घटनाओं का शिकार हुए पीडि़त परिजन थानों के चक्कर काट रहे हैं। इनका कहना है कि पुलिस जांच के नाम पर झांसा दे रही है और आरोपी अपराध के बाद भी खुले घुम रहे हैं। इधर, सफाई में पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि प्रकरणों पर संबंधित जांच अधिकारी से रिपोर्ट मांगी जाएगी। ताकि उसके आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा सके।


सुराग तक नहीं लगा हाथ
लोसल के वार्ड संख्या 24 में घर में घुसकर दिन-दहाड़े वृद्ध महिला दाखां देवी की दांतले से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। घटना स्थल के पास हत्या करने के दौरान काम में लिया गया दांतला भी पुलिस ने बरामद कर लिया था। लेकिन, हत्या करने वाले आरोपी का सुराग अभी भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पीडि़त परिवार का मानना है कि पुलिस की कमजोर पड़ताल को देखकर लगता नहीं कि आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा। मामले में ठोस कार्रवाई के लिए पुलिस के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।


आईजी तक पहुंची बात
सिगडोला निवासी पीडि़ता ने बताया कि उसने दुष्कर्म में शामिल नामजद आरोपियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को परिवाद सौंपा था। जिसकी जांच कोतवाली पुलिस को दी गई्र है। लेकिन, घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी खुले घुम रहे हैं। आरोपी का परिवार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को परिजन और समाज के लोगों पुलिस के आईजी से मिलकर आए हैं।


सदमें में परिवार
पिपराली रोड पर अपहरण के बाद मारपीट और इससे पहले देह शोषण का शिकार हुई पीडि़ता के परिजन भी घटना के बाद से सदमे में हैं। पीडि़त परिवार का कहना है कि बेटी के जख्म देखकर वह सिहर जाते हैं लेकिन, पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। जबकि निजी स्कूल चलाने वाले देह शोषण के नामजद आरोपी ने उसकी बेटी की जिंदगी खराब कर डाली है। पुलिस के पास जाने पर वह जांच का आश्वासन देकर परिजनों को वापस थाने से बाहर भेज देती है।a