
इस गोरखधंधे का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस
करोड़ों के गबन में खुलेगी सट्टे की कडि़यां
चार करोड़ १९ लाख रुपए का एटीएम घोटाला
सीकर. एटीएम मशीनों में चार करोड़ 19 लाख रुपए कम डालकर गबन करने के मामले में शहर के बड़े सटोरिए भी पुलिस की जांच के घेरे में हैं। पुलिस ने शनिवार को इस मामले के नामजद आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही संबंधित बैंकों से मामले से संबंधित दस्तावेज भी मांगे हैं। शहर कोतवाल विरेन्द्र शर्मा ने बताया कि मामले में एटीएम मशीनों में पैसा डालने वाली कंपनी लोजी कैश सोल्यूशन में काम करने वाले सुनील, उसके जीजा गणेश और मूलचंद को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। पुलिस इनसे पूछताछ के आधार पर सट्टे के कारोबार से जुड़े लोगों की भी पहचान करने में लगी है। इसके साथ ही बैंक व संबंधित कंपनी से अब तक ऑडिट रिपोर्ट, इनके कर्मचारी होने के दस्तावेजों के साथ संबंधित बैंकों से भी जानकारी मांगी गई है।
बरामदगी बड़ी आफत
सवा चार करोड़ रुपए गबन के इस मामले में बरामदगी पुलिस के लिए बड़ी आफत बन गई है। कारण कि गबन करने वाले सुनील ने यह पैसा सट्टे में लगा दिया। हालांकि पुलिस ने सटोरियों की पहचान कर ली है। पुलिस जल्द ही उन्हें भी थाने लाकर पूछताछ करेगी।
Published on:
25 Nov 2018 06:19 pm
