
त्यौहार पर अपनों की याद बन रही बैरन
जिले के सवा सौ वांछित अपराधी लगे पुलिस के हाथ
अपनों से मिलने के दौरान स्थाई वारंटी हो रहे गिरफ्तार
सीकर. लंबे वक्त से पुलिस से भाग रहे अपराधियों को अपनों की याद उन्हें कानून के शिकंजे तक पहुंचा रही है। इधर, त्यौहारी सीजन में खुशियों की महक में शामिल होना पुलिस के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित हो रहा है। स्थिति यह है कि पिछले कुछ दिनों में पुलिस के हाथ करीब सवा सौ स्थाई वारंटी हाथ लग चुके हैं। जिनके घर आने की सूचना जरिए मुखबिर इन तक थाने बैठी पहुंच रही है।
पुलिस रिकार्ड के तहत घर से दूर छिपकर फरारी काटने वालों में लूट, हत्या, मारपीट, छेड़छाड़ व धोखाधड़ी के आरोपित शामिल हैं। इनमें कई एेसे भी जो कि, गिरफ्तार होने के बाद जमानत पर छूटे और इसके बाद गच्चा देकर पार हो गए थे। जबकि पुलिस को इनकी लंबे समय से तलाश थी और पुलिस के चक्कर काटने के बाद भी यह अपराधी पकड़ में नहीं आ रहे थे। इनकी धर पकड़ जारी रहेगी और गिरफ्तार करने के बाद इनको कोर्ट के हवाले कर दिया जाएगा। ताकि निर्देशों के तहत इनका पुलिस रिमांड लिया जा सके और अपराध करने की सजा भुगतने खातिर सलाखों के पीछे धकेला जा सके।
घर पर दबोचा
सोमवार को दादिया थाना पुलिस ने भी दो स्थाई वारंटियों को उनके घर जाकर दबोच लिया। थानाधिकारी बृजेंद्र ङ्क्षसह के अनुसार अवैध शराब के मामले में पिछले पांच-सात सालों से फरार चल रहे जेरठी निवासी आरोपित राजकुमार व अजीतपुरा के महेश के बारे में उनके घर आने की जानकारी मिली थी। जिस पर दबिश दी गई तो यह दोनों घरों में दुबके मिले। जिनको कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। इससे पहले दोनों ही आरोपित फरारी काटने के लिए घर से दूर चले गए थे।
Updated on:
06 Nov 2018 04:18 pm
Published on:
06 Nov 2018 04:17 pm
