5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षा विभाग में बड़े बदलाव की तैयारी, यूं बदलेगी विभाग की सूरत

सीकर/लक्ष्मणगढ़. प्रदेश के शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग के प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है।
2 min read
Google source verification
sikar news

शिक्षा विभाग में बड़े बदलाव की तैयारी, यूं बदलेगी विभाग की सूरत


सीकर/लक्ष्मणगढ़. प्रदेश के शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग के प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है। जिसके तहत बड़े स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारियों तथा निदेशक के पदों का सृजन किया जाएगा। बदलाव का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार तथा शिक्षकों व विद्यालय स्तरीय समस्याओं का त्वरित निस्तारण है। सब कुछ योजनानुसार चला तो बहुत जल्दी प्रत्येक ब्लॉक में जिला शिक्षा अधिकारी बैठने लगेंगे। विभाग ने इसका प्रारूप भी तैयार कर लिया है। तय प्रारूप के अनुसार प्रदेश में जयपुर तथा बीकानेर जिलों को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईइओ) के सबसे ज्यादा 25-25 पद मिलेंगे। जबकि क्षेत्रफल के हिसाब से प्रदेश के सबसे बड़े जिले जैसलमेर को सबसे कम पद मिलेंगे। यहां जिला शिक्षा आधिकारी यानी डीईईओ के सात पद ही सृजित किए गए हैं।

इस प्रकार आवंटित होंगे डीईइओ के पद
प्रदेश के डीईइओ के कुल 461 पर रहेंगे जिनमें सबसे ज्यादा 25-25 पद जयपुर तथा बीकानेर जिलों में रहेंगे। जैसलमेर में सबसे कम 7 पद होंगे। कुल पदों में 6 पद एक्स कैडर सीमेट गौनेर के रखे गए है। माना जा रहा है कि इससे शिक्षा विभाग की तस्वीर तो बदलेगी ही सरकारी स्कूलों की सूरत भी बदलेगी। क्योंकि इससे मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुदृढ होगी। जिससे सरकारी योजनाओं और विकास पर निगरानी हो सकेगी। ब्लॉक स्तर पर डीईइओ कार्यालय खोले जाने से शिक्षकों तथा विद्यालयों की विभिन्न समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो सकेगा।


जिले का नाम पद
अजमेर 16
भीलवाड़ा 16
टोंक 10
नागौर 18
जयपुर 25
अलवर 18
सीकर 13
दौसा 10
भरतपुर 14
धौलपुर 09
सवाईमाधोपुर 10
करौली 10
जोधपुर 23
पाली 14
सिरोही 09
बाड़मेर 21
जैसलमेर 07
जालौर 12
कोटा 10
बारां 11
झालावाड़ 12
बून्दी 09
उदयपुर 22
चित्तौडगढ़़ 15
प्रतापगढ़ 09
राजसमन्द 11
डूंगरपुर 14
बांसवाड़ा 15
बीकानेर 25
चूरू 11
झुंझुनूं 12
श्रीगंगानगर 13
हनुमानगढ़ 11
एक्स कैडर सीमेट गौनेर 06
कुल 461

यह होगा लाभ
ब्लॉक स्तर पर डीईइओ कार्यालय खोले जाने से शिक्षकों तथा विद्यालयों की विभिन्न समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो सकेगा, साथ ही विद्यालयों की व्यवस्थाओं सहित विभाग की विभिन्न योजनाओं की मॉनिटरिंग भी बढ़ेगी।
जगदीश प्रसाद चोटिया, जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक प्रथम-सीकर