
rahul Gnadhi
सीकर. कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की राजस्थान विधानसभ चुनाव 2018 के चुनावी शंखनाद की सभा सीकर व झुंझुनूं के बीच उलझ रही है। पार्टी नेतृत्व यह तय कर चुका है कि राहुल की पहली सभा शेखावाटी में ही होनी है लेकिन सीकर में होगी या झुंझुनूं में यह तय नहीं हो पा रहा है। हालांकि सबसे ज्यादा संभावना सीकर की ही है लेकिन झुंझुनूं पर भी विचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि झुंझुनूं के बड़े नेता सभा वहां करवाने के लिए जोर लगा रहे हैं।
सूत्रों की माने तो प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के बाद राहुल गांधी ने इसी महीने राजस्थान से चुनावी शंखनाद करने की स्वीकृति दे दी है। यह भी तय हो गया है कि पहल सभा शेखावाटी में ही होगी लेकिन अभी यह तय नहीं हो पाया है कि सभा सीकर में होगी या झुंझुनूं में। सूत्रों के मुताबिक झुंझुनूं के नेता चाहते हैं कि राहुल गांधाी वहां आएं और अरड़ावता गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री शीशराम ओला की प्रतिमा का अनावरण करें।
ओला की प्रतीमा अरड़ावता गांव में लगनी है और इसका लगभग काम पूरा हो चुका है। अगर राहुल अरड़ावता में प्रतीमा का अनावरण करते हैं तो सभा करने के आसार भी झुंझुनूं में ही ज्यादा हैं। दूसरी तरफ सीकर के कई बड़े नेता सभा यहां करवाना चाहते हैं। सूत्रों की माने तो प्रदेश नेतृत्व भी सीकर में ही ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहा है। उधर प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का कहना है कि अगले दो या तीन दिन में सभा की तारीख व स्थान तय हो जाएगा।
हमारी प्राथमिकता भाजपा को हराना, इसके बाद तय होगा मुख्यमंत्री: पायलट
सीकर. कांग्रेस में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चल रही अटकलों व बयानबाजी पर प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने विराम लगाने की कोशिश की है। पायलट ने कहा कि उनकी प्राथमिकता विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराना है। चुनाव के बाद ही पार्टी में मुख्यमंत्री तय होगा। शुक्रवार को सीकर आए पायलट ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकारी खर्चे पर प्रदेश में गौरव यात्रा निकाली जा रही है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया व फतेहपुर विधायक नंदकिशोर महरिया की मां के निधन पर शोक प्रकट करने शुक्रवार को कूदन आए पायलट ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पायलट ने कहा कि पहले भाजपा को हराएंगे उसके बाद ही मुख्यमंत्री तय होगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री गौरव यात्रा निकाल रही हैं। इसमें सरकारी पैसे का दुरुपयोग हो रहा है। सरकार जनता के पैसों को पानी की तरह बहा रही है। राहुल गांधी के दौरे को लेकर पायलट ने कहा कि इसको लेकर मंथन चल रहा है दो या तीन दिन में कार्यक्रम तय हो जाएगा।
Updated on:
04 Aug 2018 01:48 pm
Published on:
04 Aug 2018 01:44 pm
