5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी खाटू दरबार में शीश झुकाकर लेंगे राजस्थान विधानसभा चुनाव जीत के लिए आशीर्वाद

www.patrika.com/sikar-news/
2 min read
Google source verification
Rahul Gandhi Will be in Khatu Shyam ji Sikar on 25 october

Rahul Gandhi Will be in Khatu Shyam ji Sikar on 25 october

सीकर. राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए कार्यकर्ताओं में मंत्र फूंकने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 25 अक्टूबर को सीकर आएंगे। इस दौरान वह संभाग स्तरीय सभा को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष पीएस जाट ने बताया कि जल्द राहुल गांधी की सभा के लिए स्थान तय कर लिया जाएगा। अभी तक सांवली रोड स्थित खेल स्टेडियम में सभा कराने की तैयारी है।

सूत्रों की माने तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खाटूश्यामजी से मंदिर दर्शन यात्रा भी शुरू कर सकते है। पिछले महीने भी राहुल गांधी का दौरा शेखावाटी में तय हो गया था। लेकिन सीकर व झुंझुनूं के नेताओं में सभा के स्थान को लेकर रार होने के कारण सभा अटक गई थी।

गौरतलब है कि शेखावाटी में मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा के दौरान ही स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने आलाकमान को प्रस्ताव भिजवाया था। इससे पहले कांग्रेस आलाकमान राष्ट्रीय अध्यक्ष का सीकर दौरा करवाता भाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा करवा दिया। ऐसे में कांग्रेस भी राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा के जरिए बड़ा संकेत देने की तैयारी में है।


नागौर से भी आएंगे कार्यकर्ता
सीकर में होने वाली सभा में सीकर के अलावा झुंझुनू, चूरू व नागौर जिले के कायकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए कांग्रेस पदाधिकारी गुरुवार व शुक्रवार को सभी ब्लॉकों में बैठक कर प्रभारियों को भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया जाएगा।

इसलिए सभा के लिए सीकर को चुना
शेखावाटी लंबे अर्से से कांग्रेस बाहुल्य क्षेत्र है। मोदी लहर में भी यहां से विधायक जीते। पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गौरव सेनानी व बूथ स्तरीय सम्मेलन में कांग्रेस के साथ राहुल गांधी पर जमकर निशाने साधे। ऐसे में अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभा के लिए सीकर को चुना है।

ईओ के रिलीव पर सियासी ड्रामा जारी


लोसल. नगरपालिका लोसल पालिकाध्यक्ष बाबूलाल कुमावत व अधिशाषी अधिकारी रोहित मील के बीच चल रहा सियासी ड्रामा थमने का नाम नही ले रहा है। पालिकाध्यक्ष बाबूलाल कुमावत सहित कांग्रेस पार्षदो ने अधिशासी अधिकारी के खिलाफ राज्य सरकार को शिकायत भेजी है।

पालिकाध्यक्ष का कहना है कि अधिशाषी अधिकारी को रिलीव करने के पूर्ण अधिकार राज्य सरकार की ओर से दिए हुए है। अधिकारी के स्थानान्तरण आदेश आने के बाद मेरे द्वारा रिलीव करने के आदेश अधिशाषी अधिकारी को भिजवाए गए है।

पालिकाध्यक्ष को स्वायत्त शासन विभाग द्वारा वित्तिय व प्रसाशनिक नियत्रंण के पूर्ण अधिकार दिए हुए है। लेकिन अधिशाषी अधिकारी नियमो के खिलाफ आचार संहिता का उल्लघन कर कार्यालय में कार्य कर रहे है। अधिशासी अधिकारी रोहित मील का कहना है कि प्रशासनिक व वित्तिय अधिकार बोर्ड के पास भी होते है लेकिन उनको लागू करने का अधिकार अधिशासी अधिकारी के पास होता है।