5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केरल में कहर बनी बारिश, यहां बूूंदाबांदी के लिए भी तरस रहे किसान

सीकर. सावन बीत चुका है, भाद्रपद शुरू हो गया, लेकिन अभी जिले के अनेक हिस्सों में औसत से कम बरसात हुई है।
2 min read
Google source verification
sikar news

केरल में कहर बनी बारिश, यहां बूूंदाबांदी के लिए भी तरस रहे किसान


सीकर. सावन बीत चुका है, भाद्रपद शुरू हो गया, लेकिन अभी जिले के अनेक हिस्सों में औसत से कम बरसात हुई है। नीमकाथाना व कुछ क्षेत्रों में जरूर औसत से ज्यादा बरसात हो चुकी। शेष जिले के हाल खराब हैं। धरती पुत्र बादलों की तरफ आशाभरी नजरों से देख रहे हैं। कई जगह फसलें सूखने लगी है। सावन में भी आशनुरूप बरसात नहीं होने से अब भाद्रपद के बादलों से आश है। जिले में बरसात का औसत 463.125 एमएम है, लेकिन अभी तक 451.25 एमएम बरसात ही दर्ज की गई है। सबसे कम बरसात लक्ष्मणगढ़ व खंडेला क्षेत्र में हुई है, जबकि सबसे ज्यादा बरसात नीमाकाथाना व श्रीमाधोपुर में हुई है। नीमकाथाना में इस बार जरूर बहुत अच्छी बरसात हुई। कई ताल तलैया लबालब हो गए।
कई वर्षों से सूखे बांध व एनीकटों पर चादर चली। नदियां कलकल करने लगी। वहां के किसान जरूर खुश हैं, लेकिन शेष जिले में बादल रूठे हुए हैं।

सावन में मात्र 67.25 एममए बरसात
सावन 28 जुलाई से शुरू हुआ और 26 अगस्त तक रहा। इस दौरान औसत बरसात मात्र 67.25 एमएम ही हुई। पहले दिन मात्र दो एमएम बरसात हुई है, जबकि अंतिम दिन रक्षाबंधन को बरसात तो दूर की बात कहीं बूंदाबांदी भी नहीं हुई। सौलह अगस्त को 96 एमएम, 19 अगस्त को 107 एमएम, बीस अगस्त को 63 एमएम व 22 अगस्त को 40 एमएम बरसात दर्ज की गई। इसी प्रकार 23 अगस्त को 80 तथा 24 अगस्त को 79 एमएम बरसात दर्ज की गई। इन दिनों को छोडकऱ कहीं बंूदाबांदी हुई तो कहीं नाममात्र की बरसात दर्ज की गई। कुल बरसात (538)औसत 67.25 एमएम दर्ज की गई।

तहसील औसत बारिश अब तक बारिश
सीकर 440 340
रामगढ़ शेखावाटी 393 497
फतेहपुर 444 384
लक्ष्मणगढ़ 507 352
दंातारामगढ़ 450 402
श्रीमाधोपुर 480 665
खंडेला 486 330
नीमकाथाना 505 676

करवट बदल सकता है मौसम
सीकर जिले में कुछ दिनों के अन्तराल के बाद फिर से मौसम करवट बदल सकता है। बादलों की स्थिती के अनुसार बरसात होने की संभावना है। गत वर्षों की तुलना में इस वर्ष नीमकाथाना व श्रीमाधोपुर में औसत से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। श्रावन मास के बाद भी वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना बनी है।
मुकेश निठारवाल, व्याख्याता, भूगोल राआउमावि भारणी,श्रीमाधोपुर